Homeझारखंडकांग्रेस MLA अंबा प्रसाद के खिलाफ दर्ज मामलों की जानकारी ED ने...

कांग्रेस MLA अंबा प्रसाद के खिलाफ दर्ज मामलों की जानकारी ED ने पुलिस से मांगी, पत्राचार के अनुसार दिया गया…

Published on

spot_img

हजारीबाग: आजकल बड़कागांव (Barkagaon) की तेजतर्रार और युवा कांग्रेस MLA अंबा प्रसाद पर भी एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) की नजर है।

ऐसा बताया जा रहा है कि उन पर दर्ज सभी मामलों और दायर चार्जशीट की जानकारी ED के अधिकारियों ने पुलिस अधिकारियों से मांगी थी।

इसके लिए पत्राचार किया गया था। पता चल रहा है कि तत्संबंधी सारी जानकारियां पुलिस अधिकारियों ने ED को सौंप दी है।

4 केस दर्ज हैं अंबा प्रसाद के खिलाफ

1.अंबा प्रसाद के खिलाफ झड़प और गाली-गलौज के आरोप में एक मामला 30 जुलाई, 2018 में केरेडारी थाना (Keredari Police Station) में दर्ज हुआ था। 27 मार्च को इस केस की चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है।

2.तीन मई 2021 में धोखाधड़ी सहित अन्य गंभीर आरोप में बड़कागांव थाना (Barkagaon Police Station) में अंबा प्रसाद एवं 11 अन्य लोगों पर नामजद प्राथमिक दर्ज हुई थी। पुलिस इस मामले में भी अनुसंधान कार्य कर रही है।

3.तीसरा केस कटकमदाग थाना (Katkamdag Police Station) में 29 जून, 2021 को सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, आपदा प्रबंधन अधिनियम का उल्लंघन सहित अन्य आरोप में मामला दर्ज हुआ था। इस केस में भी पुलिस अनुसंधान कर रही है।

4.अंबा प्रसाद के खिलाफ चौथा केस कटकमदाग थाना में 12 दिसंबर 2021 को दर्ज हुआ था। झड़प, मारपीट और गाली- गलौज का आरोप है। इस मामले में भी पुलिस अनुसंधान कर रही है।

spot_img

Latest articles

पलामू में विधवा के साथ दुष्कर्म, दो युवकों ने टूटे मकान में की वारदात, पुलिस ने दोनों को दबोचा

Palamu Crime News: झारखंड के पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव...

दुबई में फंसे झारखंड के 15 मजदूर

Jharkhand News: दुबई की मसाई कॉन्ट्रैक्टिंग एलएलसी कंपनी में काम करने वाले झारखंड के...

बोकारो के फारूक अंसारी ने नावाडीह पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Bokaro News: बोकारो के नावाडीह निवासी फारूक अंसारी, पिता योगल मिया, ने नावाडीह थाना...

जमशेदपुर में स्मार्टी नाइटराइडर बाइकर्स गैंग का भंडाफोड़, 10 अपराधी गिरफ्तार

Jamshedpur News: जमशेदपुर के सिदगोड़ा और आसपास के इलाकों में लंबे समय से उत्पात...

खबरें और भी हैं...