Latest Newsझारखंडझारखंड कांग्रेस के तीनों विधायकों के खिलाफ मनी लांडरिंग जांच में ED...

झारखंड कांग्रेस के तीनों विधायकों के खिलाफ मनी लांडरिंग जांच में ED की एंट्री

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: कांग्रेस के विधायक डॉ. इरफान अंसारी, नमन बिक्सल कोंगाड़ी और राजेश कच्छप से जुड़े कैश कांड मामले (All three MLAs Cash Scam Case) में ED मनी लांडरिंग की जांच करेगी।

ED ने तीनों विधायकों के खिलाफ मनी लांडरिंग (Money Laundering) के तहत मामला दर्ज किया है। कैश कांड मामले की जांच कोलकाता पुलिस भी कर रही है।

तीनों विधायकों के खिलाफ विधायक दल के नेता आलमगीर आलम (Alamgir Alam) की शिकायत पर स्पीकर के न्यायाधिकरण में भी दलबदल का मामला चल रहा है।

 अनूप सिंह ने जीरो FIR दर्ज करवाई

उल्लेखनीय है कि 30 जुलाई को तीनों विधायकों को कोलकाता पुलिस ने NH-16 पर रानीहाटी के पास 49 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया था।

बाद में इस मामले की जांच कोलकाता CID को ट्रांसफर कर दी थी। विधायकों पर आरोप है कि उन्होंने झारखंड की मौजूदा हेमंत सरकार (Hemant Sarkar) को गिराने के एवज में ये रुपये लिए थे।

विधायकों का तर्क था वे लोग विश्व आदिवासी दिवस (World Tribal Day) पर वितरण के लिए साड़ी और फुटबॉल खरीदने जा रहे थे।

30 जुलाई को पश्चिम बंगाल के हावड़ा में तीनों विधायकों को गिरफ्तार के बाद रांची स्थित अरगोड़ा थाने में बेरमो से विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह ने जीरो FIR दर्ज करवाई।

मामले की जांच CID को सौंप दी

प्राथमिकी में कहा गया था कि गिरफ्तार तीनों विधायक ने उन्हें हेमंत सरकार को गिराने के एवज में मंत्रीपद और 10 करोड़ रुपये का ऑफर दिया था।

तीनों विधायकों ने उनको कोलकाता बुलाया था, जहां से वे गुवाहाटी जाने वाले थे। गुवाहाटी में उनकी मुलाकात असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से होनी थी।

रांची पुलिस (Ranchi Police) ने इस जीरो FIR को कोलकाता पुलिस को ट्रांसफर कर दिया था। पश्चिम बंगाल सरकार ने मामले की जांच CID को सौंप दी थी।

spot_img

Latest articles

नगर निकाय चुनाव, धनबल पर रोक के लिए बैंक लेनदेन पर कड़ी नजर

Municipal Elections: नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार...

बजट 2026-27,झारखंड को स्वास्थ्य, पर्यटन और शिक्षा में नई उम्मीदें

Budget 2026-27 : केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के...

पटना में दिनदहाड़े लूट की वारदात, बुजुर्ग महिला से 50 हजार रुपये छीने

Daylight robbery in Patna : बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही...

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन, रांची में हुआ विशेष सेमिनार

Special Seminar Held in Ranchi : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of...

खबरें और भी हैं...