Homeझारखंडशिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो जल्द संभालेंगे कामकाज: हेमंत सोरेन

शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो जल्द संभालेंगे कामकाज: हेमंत सोरेन

Published on

spot_img

रांची: राज्य के शिक्षा और उत्पाद विभाग के मंत्री जगन्नाथ महतो लंबी बीमारी के बाद अब पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। उम्मीद है कि जल्द ही मंत्री जगन्नाथ महतो कामकाज शुरू कर देंगे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को उनसे उनके आवास पर मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। मंत्री के स्वास्थ्य में प्रगति को देख उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की।

पूरी तरह स्वस्थ होते ही शिक्षा और उत्पाद मंत्रालय मंत्री के जिम्मे कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने मंत्री से कार्यों का निपटारा घर से ही करने की सलाह दी है।

उल्लेखनीय है कि उनके अस्वस्थ होने के बाद से उनके मंत्रालय के कार्यों का निबटारा खुद मुख्यमंत्री कर रहे थे।

कोरोना और फेफड़े में संक्रमण से पीड़ित हो गये थे मंत्री

मंत्री जगन्नाथ महतो 2020 के सितंबर महीने के अंतिम सप्ताह में कोरोना से संक्रमित हुए थे। उसके बाद उन्हें पहले रिम्स और उसके बाद रांची के मेडिका अस्पताल में गंभीरावस्था में भर्ती कराया गया था।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन लगातार उनके स्वास्थ्य को लेकर फिक्रमंद थे। कई बार अस्पताल जाकर चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य का हालचाल लेते रहे थे।

इस बीच मंत्री के स्वास्थ्य की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री की पहल पर एमजीएम, चेन्नई के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम रांची बुलाई गई थी।

इसके बाद टीम की सलाह पर जगन्नाथ महतो को 19 अक्टूबर को चिकित्सकों की देखरेख में एयर एंबुलेंस से चेन्नई भेजा गया था।

चेन्नई के महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर (एमजीएम) में मंत्री के कोरोना संक्रमण से खराब फेफड़ा को ट्रांसप्लांट किया गया था।

विशेष विमान से रांची लाए गए थे शिक्षा मंत्री

फेफड़ा ट्रांसप्लांट के बाद मंत्री कुछ दिनों तक चेन्नई में ही चिकित्सकों की देखरेख में रहे। जब चिकित्सकों ने उनके स्वास्थ्य को दुरुस्त बताया तो चेन्नई में इलाजरत झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो को रांची लाने की कवायद शुरू हुई।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर उन्हें रांची लाने के लिए एक चार्टड प्लेन से चिकित्सकों की टीम 14 जून को चेन्नई भेजी गई। टीम में रिम्स क्रिटिकल केयर विभागाध्यक्ष डॉ. पीके भट्टाचार्य और मेडिसिन विभाग के डॉ.अजीत डुंगडुंग शामिल थे। वे 14 जून को ही देर शाम मंत्री रांची पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री खुद एयरपोर्ट पर मंत्री के स्वागत के लिए थे मौजूद

मंत्री जगन्नाथ महतो को जब चेन्नई से चार्टड प्लेन से रांची लाया गया, तो संवेदनशीलता दिखाते हुए उनके स्वागत के लिए मुख्यमंत्री खुद एयरपोर्ट पहुंचे थे। उसके पहले उनके रांची स्थित आवास को भी मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य लाभ की सभी सुविधा से लैश किया गया था।

मुख्यमंत्री बीच-बीच में मंत्री से मिलकर उनका हालचाल भी लेते रहे थे। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री बुधवार को भी उनके आवास पर जाकर मिले और चिकित्सकों की सलाह व कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए घर से ही कामकाज संभालने की सलाह और शुभकामना दी।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...