HomeUncategorizedनवरात्र का आठवां दिन : आज मां दुर्गे के महागौरी रूप की...

नवरात्र का आठवां दिन : आज मां दुर्गे के महागौरी रूप की हो रही पूजा, आप भी…

Published on

spot_img

Navratri 2023 8th Day : 22 अक्टूबर यानी रविवार को शारदीय नवरात्र का आठवां दिन (Sharadiya Navratri 8th Day) है। इसे महाअष्टमी कहते हैं।

आज मां दुर्गे के माता महागौरी (Mata Mahagauri) रूप की पूजा-आराधना की जाती है। मां महागौरी का वर्ण श्वेत है। मां महागौरी की पूजा-अर्चना से जीवन की कई समस्याओं से मुक्ति मिलती है।

नवरात्र का आठवां दिन : आज मां दुर्गे के महागौरी रूप की हो रही पूजा, आप भी…-Eighth day of Navratri: Mahagauri form of Goddess Durga is being worshiped today, you too…

आज कन्या पूजन का भी दिन

हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार महा अष्टमी के दिन कन्या पूजन भी किया जाता है। देवीभागवत पुराण में बताया गया है कि आठवा दिन मां दुर्गा के मूलभाव को दर्शाता है।

महागौरी अर्घांगिनी के रूप में भगवान शिव के साथ विराजमान रहती हैं, इसिलए महागौरी को शिवा के नाम से भी जाना जाता है।

नवरात्र का आठवां दिन : आज मां दुर्गे के महागौरी रूप की हो रही पूजा, आप भी…-Eighth day of Navratri: Mahagauri form of Goddess Durga is being worshiped today, you too…

महागौरी के हाथ में त्रिशूल और डमरू

देवीभागवत पुराण के अनुसार, मां महागौरी सफेद वस्त्र धारण करती हैं। साथ ही उनके आभूषण भी सफेद रंग के हैं। माता को श्वेतांबरधरा के नाम से भी जाना जाता है।

उत्पत्ति के समय वह आठ वर्ष की थी। इसलिए उनकी नवरात्र के आठवें दिन पूजा की जाती है। अपने भक्तों के लिए वह अन्नपूर्णा स्वरूप हैं। उनका स्वरूप उज्जवल, कोमल, श्वेतवर्ण और श्वेत वस्त्रधारी हैं। देवी के हाथ में त्रिशूल और डमरु है। तीसरे हाथ में अभय और चौथे हाथ में वरमुद्रा है।

नवरात्र का आठवां दिन : आज मां दुर्गे के महागौरी रूप की हो रही पूजा, आप भी…-Eighth day of Navratri: Mahagauri form of Goddess Durga is being worshiped today, you too…

पति रूप में पाने के लिए महागौरी ने की थी भगवान शिव की कठिन आराधना

ऐसी मान्यता है कि देवी महागौरी ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठिन तपस्या की थी। साथ ही मां महागौरी की पूजा करने से जिन जातकों के विवाह में समस्याएं आ रही हों, समाप्त हो जाती हैं।

इस प्रकार करें मां महागौरी की पूजा

सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि के बाद साफ वस्त्र पहनें। इसके बाद मां की प्रतिमा को गंगाजल या शुद्ध जल से स्नान कराएं। साथ ही मां को सफेद वस्त्र धारण करें।

माता को सफेद रंग अति प्रिय है।माता को सफेद पुष्प अर्पित करने चाहिए। साथ ही मां को रोली और कुमकुम लगाएं। महागौरी को काला चने और हलवे (Black Gram and Halwa) का भोग जरुर लगाएं। अंत में माता की आरती उतारें।

नवरात्र का आठवां दिन : आज मां दुर्गे के महागौरी रूप की हो रही पूजा, आप भी…-Eighth day of Navratri: Mahagauri form of Goddess Durga is being worshiped today, you too…

आज इस मंत्र का करें उच्चारण

श्वेते वृषेसमारूढा श्वेताम्बरधरा शुचिः।
महागौरी शुभं दद्यान्महादेव प्रमोददा॥

या देवी सर्वभू‍तेषु मां महागौरी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...