बुंडू में तेज हुआ चुनाव प्रचार, एनडीए समर्थित प्रत्याशी राजेश उरांव ने किया जनसंपर्क

Neeral Prakash
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बुंडू : नगर निकाय चुनाव 2026 के लिए अब गिनती के दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में सभी प्रत्याशी अपने-अपने स्तर से चुनाव प्रचार को धार देने में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में एनडीए समर्थित उम्मीदवार राजेश उरांव ने आज महादेव टोली एवं बेसरा टोली में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।

इस दौरान राजेश उरांव ने क्षेत्र के प्रबुद्धजनों, माताओं, बहनों और भाइयों के साथ सार्थक एवं सकारात्मक संवाद किया। उन्होंने नगर के विकास, मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और युवाओं के लिए बेहतर अवसर सृजित करने को लेकर अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं। स्थानीय नागरिकों में बुंडू के समग्र विकास के प्रति गहरी प्रतिबद्धता और सक्रिय सहभागिता की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

जनसंवाद के दौरान उपस्थित लोगों ने एक सशक्त, विकसित और समृद्ध बुंडू के निर्माण के लिए सहयोग एवं समर्थन का विश्वास व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि नगर के चहुंमुखी विकास के लिए मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता है।
वहीं आजसू पार्टी के जिला वरीय उपाध्यक्ष राजकिशोर कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भी जनसमूह के बीच पहुंचकर राजेश उरांव के समर्थन में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि एनडीए समर्थित उम्मीदवार को विजयी बनाकर ही बुंडू को विकास की नई दिशा दी जा सकती है।राजेश उरांव ने अपने संबोधन में कहा कि उनका संकल्प है—
“सबका साथ, नगर का विकास”
और “मजबूत नगर, सुरक्षित भविष्य”
उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि वे आगामी चुनाव में विकास के पक्ष में मतदान कर बुंडू को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाएं।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।