अभिनेता अक्षय कुमार की मां अरुण भाटिया का निधन

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार की मां अरुण भाटिया (77) का मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में बुधवार सुबह निधन हो गया।

अक्षय कुमार ने यह जानकारी खुद ट्विटर पर दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि वह बहुत दुखी हैं।

उनकी मां दूसरी दुनिया में उनके पिता के पास चली गई। मेरी मां व परिवार के लिए लोगों ने लगातार ईश्वर से प्रार्थना की, वे सभी लोगों के प्रति आभारी हैं।

जानकारी के अनुसार अक्षय की मां अरुणा भाटिया की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

मां की बीमारी की खबर मिलते ही अक्षय कुमार लंदन से शूटिंग छोड़कर सोमवार को ही मुंबई आ गए थे।

Share This Article