लाइव सेशन में आलिया भट्ट के साथ नजर आए रणबीर, फैंस ने शुरु की कॉमेंटबाजी

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: बॉलिवुड इंडस्ट्री के चर्चित कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने रिश्ते को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं।

अब दोनों एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं।

हाल ही में आलिया भट्ट का एक पुराना इंस्टाग्राम लाइव सेशन सामने आया है, जिसमें वह अपने फैंस और फॉलोअर्स के साथ बात कर रही थीं।

इसी दौरान रणबीर कपूर भी नजर आए, जिसके बाद फैंस ने मजेदार कॉमेंट किए। दरअसल, आलिया भट्ट इंस्टाग्राम लाइव सेशन में जानवरों और नेचर के प्रति अपने प्यार पर बोल रही हैं।

इस दौरान वह हाथी देखने की बात करती है, उनके पीछे शीशे में एक रिफ्लेक्शन दिखाई देता है।

आलिया भट्ट के फैंस का मानना है कि रणबीर कपूर ही हैं। वहीं, कैमरे पर ऐक्ट्रेस बात करती रहीं। इसके बाद फैंस ने कॉमेंट करना शुरू कर दिया।

सूत्रों का कहना है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर लॉकडाउन में रह रहे थे।

इस साल की शुरुआत में रणबीर कपूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और बाद में आलिया भट्ट की रिपोर्ट भी कोविड पॉजिटिव आई थी।

कोरोना निगेटिव आने के बाद यह कपल मालदिव छुट्टियों पर गए था।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक-दूसरे को तीन साल से अधिक समय से डेट कर रहे हैं।

वहीं, वर्कफ्रंट पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पहली बार डायरेक्टर अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में इन दोनों के अलावा अमिताभ बच्चन, डिंपल कपाड़िया, मौनी रॉय और अक्किनेनी नागार्जुन महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

Share This Article