Homeबॉलीवुडटीवी अभिनेता अमन जायसवाल का निधन, 'धरतीपुत्र नंदिनी' में निभाया था अहम...

टीवी अभिनेता अमन जायसवाल का निधन, ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ में निभाया था अहम रोल

Published on

spot_img

Enterainment News : TV Show ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ (Dhartiputra Nandini) में मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता अमन जायसवाल (Aman Jaiswal) का सड़क हादसे में निधन हो गया है। उन्होंने 23 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

उनके करीबी दोस्त अभिनेष मिश्रा ने बताया कि अमन शूटिंग से लौटते समय मुंबई के Jogeshwari Highway पर अपनी बाइक से जा रहे थे, तभी एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे के बाद उन्हें तुरंत कामा अस्पताल ले जाया गया, जहां आधे घंटे बाद उनकी मौत हो गई। अमन की मौत से उनके दोस्त और फैंस में शोक की लहर है।

इंडस्ट्री में शोक की लहर

TV Show ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ के लेखक धीरज मिश्रा ने Social Media पर अभिनेता अमन जायसवाल को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “अलविदा, तुम जीवित रहोगे हमारी यादों में… ईश्वर कभी-कभी कितना क्रूर हो सकता है, आज तुम्हारी मृत्यु ने एहसास करा दिया।”

वहीं, भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने भी अमन की असामयिक मौत पर दुख व्यक्त किया और शोक प्रकट किया। अमन की मौत से उनकी इंडस्ट्री में गहरी शोक लहर है।

अमन जायसवाल की ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ की सह-कलाकार नवी रौतेला ने Instagram पर अमन की एक तस्वीर साझा करते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

उन्होंने लिखा, “उपरवाले का भी अजब हिसाब-किताब रहता है न, जानें कब क्या कर दे, लेकिन आज जो भी किया है, वह बिलकुल अच्छा नहीं है। मेरे भाई को इतनी जल्दी बुला लिया। अभी तो उनका सफर शुरू हुआ था। भगवान आपने ऐसा क्यों किया। आपके बहुत याद आएगी अमन भाई। ‘आकाश’-‘विकास’ अब कभी मिल नहीं पाएंगे।”

उनकी पोस्ट ने इस दुखद घटना पर गहरी संवेदनाएं प्रकट की।

‘धरतीपुत्र नंदिनी’ के Lead Actor

अमन जायसवाल, जो उत्तर प्रदेश के बलिया से थे, महज 23 साल की उम्र में TV Industry का हिस्सा बने थे। उन्होंने 2023 में TV Show ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ में पहली बार Lead Role निभाया था।

इससे पहले, अमन ने ‘उड़ारियां’ और ‘पुण्यशलोक अहिल्याबाई’ जैसे show में सहायक भूमिकाएं अदा की थीं। उनके आकस्मिक निधन ने TV Industry को गहरा शोक में डाल दिया है।

spot_img

Latest articles

राज्यपाल और CM हेमंत सोरेन ने रांची में लॉन्च किया ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान

Jharkhand News: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार...

धनबाद मंडल कारा में जेल IG सुदर्शन मंडल का औचक निरीक्षण, नए नियम लागू

Jharkhand News: झारखंड के जेल IG सुदर्शन मंडल ने बुधवार को धनबाद मंडल कारा...

रामगढ़ में पांडे गिरोह का कुख्यात अपराधी सुनील धोबी गिरफ्तार!

Jharkhand Ramgarh News: रामगढ़ जिले में पांडे गिरोह के लिए बेहद खतरनाक अपराधी सुनील...

जमशेदपुर के गोलमुरी में दिनदहाड़े चोरी! महेंद्र अपार्टमेंट में 10 लाख के जेवर-नकदी उड़ा ले गए चोर

Jharkhand News: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के महेंद्र अपार्टमेंट में बुधवार को दिनदहाड़े...

खबरें और भी हैं...

राज्यपाल और CM हेमंत सोरेन ने रांची में लॉन्च किया ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान

Jharkhand News: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार...

धनबाद मंडल कारा में जेल IG सुदर्शन मंडल का औचक निरीक्षण, नए नियम लागू

Jharkhand News: झारखंड के जेल IG सुदर्शन मंडल ने बुधवार को धनबाद मंडल कारा...

रामगढ़ में पांडे गिरोह का कुख्यात अपराधी सुनील धोबी गिरफ्तार!

Jharkhand Ramgarh News: रामगढ़ जिले में पांडे गिरोह के लिए बेहद खतरनाक अपराधी सुनील...