Homeझारखंडखूंटी के किसानों को अब तक नहीं मिला बेचे गए धान का...

खूंटी के किसानों को अब तक नहीं मिला बेचे गए धान का मूल्य, दी आंदोलन की चेतावनी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

खूंटी: भारतीय किसान संघ (Bhartiya Kisan Sangh) के क्षेत्र संगठन मंत्री प्रकाश नारायण तिवारी (Prakash Narayan Tiwari) ने संगठन के अन्य पद धारियों के साथ रविवार को कर्रा प्रखंड के कुदलूम, कर्रा, लोधमा, गोविन्दपुर सहित अन्य कई गांवों का दौरा किया। संघ के अधिकारियों ने किसानों से मिलकर उनकी समस्याओं की जानकारी जी।

किसानों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि सरकार द्वारा खोले गए धान क्रय केंद्र (Paddy Purchase Center) में किसानों ने जो अपने धान बेचे हैं, उसका भुगतान अब तक नहीं हो पाया है।

किसानों का कहना है धान बेचे हुए ती-चार महीने बीत गए लेकिन अब तक किसानों को पैसे नहीं मिले। किसानों (Farmer) ने कहा कि कुछ ही दिनों में खेती बारी का समय आ जाएगा।

खूंटी के किसानों को अब तक नहीं मिला बेचे गए धान का मूल्य, दी आंदोलन की चेतावनी-Farmers of Khunti have not yet received the price of paddy sold, warned of agitation

झारखंड सरकार द्वारा पचास हजार रुपये कृषि लोन माफ किया गया

ऐसी स्थिति में किसानों के पास आर्थिक समस्या उत्पन्न हो जाएगी। साथ ही कहा कि झारखंड सरकार द्वारा पचास हजार रुपये कृषि लोन माफ किया गया है। कुछ किसानों को इसका लाभ मिला है लेकिन अब भी बहुत से किसान इससे वंचित हैं।

किसानों की समस्या सुनने के बाद संगठन मंत्री प्रकाश नारायण तिवारी (Prakash Narayan Tiwari) ने कहा कि कमोवेश पूरे राज्य के धान क्रय केंद्रों की स्थिति यही है। खेती का समय नजदीक आ चुका है।

खूंटी के किसानों को अब तक नहीं मिला बेचे गए धान का मूल्य, दी आंदोलन की चेतावनी-Farmers of Khunti have not yet received the price of paddy sold, warned of agitation

भारतीय किसान संघ इसके खिलाफ आंदोलन करेगा

भुगतान नहीं होने से किसानों का आक्रोश देखकर प्रकाश नारायण तिवारी ने कहा कि जल्द धान क्रय का भुगतान नहीं किया गया तो भारतीय किसान संघ (Bhartiya Kisan Sangh) इसके खिलाफ आंदोलन करेगा।

इस मौके पर झारखंड प्रांत प्रदेश महामंत्री मनधीरन महतो, खूंटी जिला अध्यक्ष घूरन महतो, जिला संरक्षक विनोद प्रसाद सोनी, प्रकाश गुप्ता और विष्णु प्रसाद सोनी (Vishnu Prasad Soni) आदि मौजूद थे।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...