Homeझारखंडझारखंड में पूरी तरह बनी फिल्म 'लोहरदगा' कल होगी रिलीज, 100 से...

झारखंड में पूरी तरह बनी फिल्म ‘लोहरदगा’ कल होगी रिलीज, 100 से अधिक स्थानीय कलाकारों ने किया है काम

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: वाकई झारखंड के लिए यह गर्व की बात है कि पूरी तरह यहीं कि धरती पर बनी फिल्म ‘लोहरदगा‘ (Film Lohardaga) 10 मार्च 2023 यानी कल रिलीज हो रही है। यहां के दर्शक लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म के निर्देशक लाल विजय शाहदेव (Lal Vijay Shahdev) ने कहा कि यह उनकी पहली फ़िल्म है, जिसे उन्होंने निर्देशित किया है। इस फिल्म में झारखंड के 100 से अधिक स्थानीय कलाकारों ने काम किया है।

फिल्म (Film) में संजय मिश्रा, विजय राज, अखिलेंद्र मिश्रा जैसे प्रतिभाशाली और जाने-माने कलाकार हैं। साथ ही रवि झंकल, दधी पांडे, नीतू पांडे, चारुल मलिक, हंसराज जगताप, सुमित भोक्से, ऋषि ठाकुर, रकीब अरशद, अशोक गोप, मधु रॉय, पंकज सिन्हा, विनोद सोनी, वर्षा लकड़ा, शिशिर पंडित, ओम प्रकाश, काका जी, चंदा कुमारी, प्रिया अंबष्ट ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। फिल्म का कॉन्सेप्ट बीरेंद्र पासवान की है, जिसे लाल विजय शहदेव ने लिखा है।

झारखंड में पूरी तरह बनी फिल्म 'लोहरदगा' कल होगी रिलीज, 100 से अधिक स्थानीय कलाकारों ने किया है काम-Film 'Lohardaga' completely made in Jharkhand will be released tomorrow, more than 100 local artists have worked

20 साल के युवक के जीवन की कहानी

इस फिल्म की कहानी लोहरदगा और झारखंड के पड़ोसी क्षेत्रों की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। फिल्म 20 साल के एक युवा देशभक्त मनु (Patriot Manu) की यात्रा को दर्शाती है, जो सेना में भर्ती होना चाहता है।

वह एक गारंटीशुदा सरकारी नौकरी के लालच में एक एजेंट (Agent) के जाल में फंस जाता है। कहानी इस बात के इर्द-गिर्द घूमती है कि क्या होता है,जब मनु अन्य 19 युवा लड़कों के साथ नक्सली बनकर आत्मसमर्पण करने जाता है।

झारखंड में पूरी तरह बनी फिल्म 'लोहरदगा' कल होगी रिलीज, 100 से अधिक स्थानीय कलाकारों ने किया है काम-Film 'Lohardaga' completely made in Jharkhand will be released tomorrow, more than 100 local artists have worked

गरीबी और बेरोजगारी से निराश युवाओं की हकीकत को दर्शाती है यह फिल्म

यह दिखाया गया है कि गरीबी और बेरोजगारी (Poverty and Unemployment) से निराश आज के युवाओं को नक्सली समूहों में शामिल करने के लिए ब्रेनवाश किया जा रहा है।

कुछ NGO और अधिकारी शोहरत और पहचान पाने की उम्मीद में इस तरह के फर्जी सरेंडर करने की साजिश रचकर युवाओं की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। यह फिल्म उन भटके हुए युवाओं को बचाने और उन्हें समाज की मुख्य धारा में वापस लाने का मिशन है। “लोहरदगा” एक भावनात्मक थ्रिलर (Emotional Thriller) है, जो न केवल गंभीर सामाजिक मुद्दों को दिखाती है, बल्कि दर्शकों का मनोरंजन भी करती है।

झारखंड में पूरी तरह बनी फिल्म 'लोहरदगा' कल होगी रिलीज, 100 से अधिक स्थानीय कलाकारों ने किया है काम-Film 'Lohardaga' completely made in Jharkhand will be released tomorrow, more than 100 local artists have worked

दिल को छूती है फिल्म की कहानी

फिल्म की निर्माता डॉ. नेहा शांडिल्य ने कहा कि फिल्म की कहानी दिल को छूती है और दर्शक इसकी कहानी से तुरंत जुड़ जाएंगे। देहाती पृष्ठभूमि में पात्रों के यथार्थवादी चित्रण के माध्यम से निर्देशक की दृष्टि जीवित हो गई है।

संजय मिश्रा और विजय राज की जोड़ी का शानदार प्रदर्शन दर्शकों को खूब रास आने वाला है। फिल्म का निर्माण रोज क्वार्ट्ज एंटरटेनमेंट (Quartz Entertainment) के बैनर तले आकृति Entertainment Pvt Ltd  के सहयोग से किया गया है।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...