Latest Newsझारखंडरांची डोरंडा में 14 नामजद और 500 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज,...

रांची डोरंडा में 14 नामजद और 500 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, 13 को भेजा जेल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: रांची में शुक्रवार को हिंसा (Violence) के बाद पूरे शहर में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। घटना को लेकर डोरंडा थाने में पुलिस और एक दुकानदार ने अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी है।

इसमें 14 नामजद और 500 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज (FIR registered) की गई है। दुकानदार ऋषभ कुमार की ओर से दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि 10 जून को दर्जी मुहल्ला के कमर, इश्तियाक, मनीटोला के नियाज व शोएब, परसटोली के इरफान कुरैशी व आरिफ, बेलदार मुहल्ला के अरमान व फैसल, रहमत कॉलोनी के आसिफ, हाथिखाना के शाहनवाज व आदिल, रिंकू खान, बेलाल और बबलू समेत दो सौ से ढाई सौ लोगों ने उनके झंडा चौक स्थित दुकान पर हमला कर दिया।

तोड़-फोड़ उनके दुकान में रखे सामान को बाहर फेंक दिया। वहीं दूसरी प्राथमिकी पुलिस ने 250 अज्ञात के खिलाफ दर्ज करायी है।

दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गौरतलब हो कि शहर के विभिन्न थानों में 25 प्राथमिकी पहले ही दर्ज की जा चुकी है।

निषेधाज्ञावाले थाना क्षेत्रों में अब दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक खुलेंगी दुकानें

प्रशासन ने 6 थाना क्षेत्रों में छूट की अवधि और बढ़ा दी है। हिंदपीढ़ी, कोतवाली, चुटिया, डेली मार्केट, डोरंडा और लोअर बाजार थाने (Lower Bazar Police Station) में मंगलवार से दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक दुकानें खोली जा सकती हैं।

इससे पहले रविवार को पुलिस ने ढील देते हुए दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक दुकानें खोलने की अनुमति दी थी।

इन्हें भेजा गया जेल

डोरंडा मणिटोला का मो आरिफ उर्फ रिंकू खान

डोरंडा मणिटोला का बेलाल अंसारी

डोरंडा परासटोली का मो अशफाक मंसूर

सुखदेवनगर पहाड़ी टोला का मो अनिस

जगन्नाथपुर के अपर हटिया का मो दानिश खान

इनकी पुलिस कस्टडी में हो रहा इलाज

हिंदपीढ़ी कुर्बान चौक का मो शाहनवाज

इस्लाम नगर का मो उस्मान

गुदड़ी चौक निवासी मो तबारक

कलालटोली निवासी अफसर आलम

हिंदपीढ़ी सेराज लॉज निवासी सरफराज आलम

इस्लाम नगर के साबीर अंसारी

मो. मास, निजाम नगर हिंदपीढ़ी

spot_img

Latest articles

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...

रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

BDS 2nd Year Practical Exam: रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025...

खबरें और भी हैं...

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...