झारखंड

जमशेदपुर में नाबालिग का अपहरण करने के आरोप में नामजद FIR

इस बीच शाम 7 बजे से नाबालिग लड़की गायब हो गयी

जमशेदपुर: नाबालिग लड़की को झांसा देकर भगा ले जाने के आरोप में थाने में मामला दर्ज कराया गया है। मामला पोटका थाना क्षेत्र का है।

इस संबंध में अपहरण (Kidnapped) के आरोप में टांगरसाई गांव के रहने वाले सोमनाथ गोप के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

FIR में आरोप लगाया गया है कि वारदात के दिन आरोपी घर पर ही आया हुआ था। इस बीच शाम 7 बजे से नाबालिग लड़की गायब हो गयी।

आसपास में पूछने पर पता चला कि सोमनाथ (Somnath) के साथ उसे देखा गया है। इसके बाद परिजनों ने थाने में जानकारी दी और नामजद केस दर्ज कराया।

फिलहाल पुलिस उसके मोबाइल (Mobile) की लोकेशन के आधार पर जांच और गिरफ्तारी में जुट गई है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker