Latest Newsबिहारबिहार के मुजफ्फरपुर में आदिपुरुष फिल्म के निर्माताओं, निर्देशक और कलाकारों पर...

बिहार के मुजफ्फरपुर में आदिपुरुष फिल्म के निर्माताओं, निर्देशक और कलाकारों पर FIR दर्ज

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मुजफ्फरपुर: वाल्मीकि रामायण (Valmiki Ramayana) पर आधारित फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) पर चल रहा विवाद (Conflict) थमने का नाम नहीं ले रहा है।

अब इस फिल्म के निर्माताओं, निर्देशक, कलाकारों, निर्माता कम्पनियों टी-सीरीज (T-Series) और रेट्रोफाइल्स (Retrophiles) के विरुद्ध बुधवार को जिला उपभोक्ता आयोग मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) में मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले की सुनवाई 13 अक्टूबर को होगी।

एक्टर, एक्ट्रेस एवं निर्माता पर केस दर्ज

यह मुकदमा जिले के सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी जगदीश सिंह (Jagdish Singh) ने दर्ज कराया है।

इसमें फिल्म के निर्देशक ओम राउत (Om Raut) , निर्माता कृष्ण कुमार (Krishna Kumar) , प्रसाद सुतर (Prasad Sutar), राजेश नायर (Rajesh Nayar), अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan), प्रभास (Prabhash) , देवदत्त गजानन नागे (Devdutt Gajanan Nage) एवं अभिनेत्री कृति सेनन (Kriti Sanon) को नामजद किया गया है।

साथ ही टी-सीरीज कंपनी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक एवं रेट्रोफाइल्स कंपनी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक को भी विरोधी पक्षकार बनाया गया है।

रामायण के मूल का गलत चित्रण

मामले की पैरवी मानवाधिकार अधिवक्ता एसके झा (SK Jha) कर रहे हैं।

झा ने बताया कि हाल ही में फिल्म आदिपुरुष का टीजर (Aadipurush Teaser) जारी किया गया है, जिसमें वाल्मीकि रामायण के मूल का गलत चित्रण किया गया है।

साथ ही भगवान राम (Ram , हनुमान (Hanuman) एवं माता सीता (Sita) को गलत तरीके से चित्रित किया गया है।

वाल्मीकि रामायण को धूमिल करने के लिए विरोधी पक्षकारों द्वारा भ्रामक विज्ञापन (Advertisement) एवं गलत चित्रण का प्रसारण किया जा रहा है, जो उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के विरुद्ध है।

spot_img

Latest articles

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...

रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

BDS 2nd Year Practical Exam: रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025...

खबरें और भी हैं...