Latest Newsझारखंडझारखंड में यहां ऑस्ट्रेलियन कोयला की चोरी मामले में FIR दर्ज

झारखंड में यहां ऑस्ट्रेलियन कोयला की चोरी मामले में FIR दर्ज

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

बोकारो: कोलकाता से बोकारो आ रहे दो ट्रक पर लोड 28 लाख का ऑस्ट्रेलियन कोयला (Australian coal) रास्ते में बदल कर बेच दिया गया।

दोनों ट्रक इंडस्ट्रियल एरिया बालीडीह (Industrial Area Balidih) स्थित वसुधा उद्योग पहुंची, तो इस हेराफेरी का खुलासा हुआ।

दोनों ट्रक पर ऑस्ट्रेलियन कोक (Australian Coke) के बजाय सामान्य स्तर का कोयला लोड था।

फैक्ट्री प्रबंधन ने ट्रांसपोर्टर (Transporter) से बात की, तो पता चला कि दोनों ट्रक पर ऑस्ट्रेलियन कोक ही लोड कर भेजे गए थे।

तत्काल इस हेराफेरी की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई पुलिस ने जब दोनों चालकों से कड़ाई से पूछताछ किया, तो ट्रान्सपोटिंग के रूप में छुपे एक बड़े रैकेट (Racket) का पर्दाफाश हुआ।

गिरोह में शामिल लोगों की तलाश जारी

दोनों चालक बलकेश्वर यादव व संतोष यादव ने स्वीकारोक्ति बयान में इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने कोयले को रास्ते में बेचकर उस पर सामान्य स्तर का कोयला लोड कर बसुधा फैक्ट्री (Basudha Factory) में लाया है। तत्काल आरोपी वालकेश्वर व संतोष को गिरफ्तार कर लिया गया।

जबकि गिरोह में शामिल राजेश यादव, विकास यादव, अजय यादव एवं महादेव यादव की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

पुलिस ने शुक्रवार को फैक्ट्री के सुपरवाइजर अशेष कुमार राय (Ashesh Kumar Rai) के शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ ऑस्ट्रेलियन कोक चोरी करने का प्राथमिकी दर्ज किया है।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव के आरोपों पर जदयू ने किया पलटवार

पटना : जदयू ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के इस आरोप पर पलटवार किया...

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अपने आवास पर इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को कराया भोजन

नई दिल्ली : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने शनिवार को नई दिल्ली...

सभी मतदान केन्द्रों, स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर हो केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती : बाबूलाल मरांडी

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को अपने बयानों...

पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा- बदले की भावना से काम करती है सरकार

पटना : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने जेल से बाहर आते ही एक बार...

खबरें और भी हैं...