HomeझारखंडNH-39 फोरलेन पर फायरिंग, मजदूर को लगी गोली

NH-39 फोरलेन पर फायरिंग, मजदूर को लगी गोली

spot_img

Palamu news: पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द में शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे नेशनल हाइवे-39 (NH-39) के फोरलेन निर्माण स्थल पर बाइक सवार अपराधियों ने गोलीबारी की। इस घटना में सतबरवा के रजडेरवा गांव निवासी मजदूर विक्रम सिंह (30) को पीठ में गोली लगी। घायल विक्रम को मेदिनीनगर के श्री नारायण मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

घटना के समय विक्रम और अन्य मजदूर टेंट में सो रहे थे। दो बाइक सवार अपराधी पड़वा की ओर से आए, टेंट के पास रुके और कई राउंड फायरिंग की। गोली की आवाज से निर्माण स्थल पर हड़कंप मच गया। विक्रम ने बताया कि वह सड़क की ओर पीठ करके सो रहा था, तभी गोली लगी। अपराधियों ने हवाई फायरिंग भी की और फिर फरार हो गए।

सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी संतोष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस और निर्माण कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से गोली के खोखे बरामद किए और आसपास के CCTV फुटेज खंगालने शुरू किए। प्रारंभिक जांच में पुलिस को रंगदारी की आशंका है, क्योंकि पलामू में पहले भी फोरलेन निर्माण स्थल पर रंगदारी के लिए फायरिंग की घटनाएं हो चुकी हैं।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...