Latest Newsझारखंडकोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में Auto में सवार पांच लोग घायल हो गए।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि Auto को टक्कर मारने के बाद कार सड़क के Divider से जा भिड़ी। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

डॉक्टरों के अनुसार घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना के समय सड़क पर आवाजाही अधिक थी, जिस कारण यातायात भी कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति

लालपुर थाना प्रभारी रूपेश सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार को जब्त कर लिया गया। सड़क पर जमा भीड़ को हटाकर यातायात को सामान्य कराया गया। Police ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

जांच जारी, चालक से पूछताछ

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। कार चालक से पूछताछ की जा रही है और आसपास लगे CCTV कैमरों की भी जांच की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

spot_img

Latest articles

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

प्रमोशन में आरक्षण को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई, सरकार और रजिस्ट्रार से जवाब तलब

Jharkhand High Court Hearing on Reservation : झारखंड हाईकोर्ट में Assistant पद पर कार्यरत...

एक दिवसीय आम हड़ताल के समर्थन में रांची में जोरदार प्रदर्शन, केंद्र सरकार की नीतियों पर उठे सवाल

Strong Demonstration in Ranchi : संयुक्त ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर गुरुवार को Ranchi...

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

खबरें और भी हैं...