शेरोन पेस मिंत्रा की प्रमुख नियुक्त, नंदिता सिन्हा ने पद छोड़ा

फ्लिपकार्ट ग्रुप ने शेरोन पेस को मिंत्रा का नया प्रमुख नियुक्त किया, नंदिता सिन्हा ने पद छोड़ा, कंपनी में नेतृत्व परिवर्तन से ई-कॉमर्स सेक्टर में हलचल तेज।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Myntra Head Appointment: फ्लिपकार्ट ग्रुप ने सोमवार को शेरोन पेस को तुरंत प्रभाव से मिंत्रा का प्रमुख नियुक्त करने की घोषणा की। वह नंदिता सिन्हा की जगह लेंगी, जिन्होंने कंपनी छोड़ने का फैसला किया है।

एक बयान में कहा गया है कि पेस ने पिछले कई साल में मिंत्रा और फ्लिपकार्ट की फैशन टीमों के साथ मिलकर काम किया है और उन्हें व्यवसाय की अच्छी समझ है। साथ ही, वह फ्लिपकार्ट ग्रुप के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कल्याण कृष्णमूर्ति को रिपोर्ट करेंगी।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।