इस कारण रांची में आमने-सामने आ गए दो समुदाय, शांति के लिए पुलिस बल…

ग्रामीण SP नौशाद आलम ने बताया कि धार्मिक स्थल (Religious Place) से वाद्य यंत्र बजने के बाद दोनों पक्ष आमने सामने हो गए।

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: Loud Speaker की आवाज को लेकर रांची जिला में बेड़ो बेड़ो थाना (Bedo Bedo Police Station) क्षेत्र के करांजी गांव में दो समुदाय आमने-सामने आ गए।

जानकारी मिलते ही शुक्रवार की देर रात को तत्काल दोनों समुदायों के बीच तनाव खत्म करने और शांति स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस बल को तैनात कर दिया गया।

सरहुल (Sarhul), चैत्र नवरात्र और रमजान (Ramadan) को लेकर पुलिस पदाधिकारियों की टीम शांति व्यवस्था बनाए रखने में मुस्तैद है।

DSP ने आम लोगों से किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।

पुलिस पदाधिकारियों ने दोनों समुदायों को समझा-बुझाकर घर भेजा

ग्रामीण SP नौशाद आलम ने बताया कि धार्मिक स्थल (Religious Place) से वाद्य यंत्र बजने के बाद दोनों पक्ष आमने सामने हो गए।

पुलिस और पदाधिकारियों ने समझा-बुझाकर दोनों पक्ष के लोगों को घर भेज दिया। किसी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

स्थिति तनावपूर्ण, पर नियंत्रण (Control) में है।

Share This Article