मैक्सिको के इतिहास में पहली बार महिला बनेंगी राष्ट्रपति, क्लॉडिया शेनबॉम को मिले 58.3 फीसदी वोट

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

For the first time in Mexico a woman will become President : Mexico के इतिहास में पहली बार कोई महिला राष्ट्रपति बनने वाली हैं। दो जून को हुए चुनाव में सत्तारूढ़ मोरेना पार्टी की क्लॉडिया शेनबॉम (Claudia Sheinbaum) को सबसे ज्यादा 58.3 फीसदी वोट मिले थे।

आखिरी परिणाम 8 जून तक आ सकते हैं। चुनाव में दिलचस्प बात ये थी कि शेनबॉम की टक्कर में विपक्षी पार्टी की उम्मीदवार भी एक महिला ही थीं।

मैक्सिको के इतिहास में पहली बार महिला बनेंगी राष्ट्रपति, क्लॉडिया शेनबॉम को मिले 58.3 फीसदी वोट

FOREIGN NEWS For the first time in the history of Mexico, a woman will become President, Claudia Sheinbaum got 58.3 percent votes.

विपक्षी शोचिल गालवेज दक्षिणपंथी नेशनल एक्शन पार्टी (PAN) से चुनाव लड़ी थीं। वे राष्ट्रपति ओब्राडोर की नीतियों की कट्टर विरोधी हैं।

शोचिल गालवेज को 28 फीसदी वोट हासिल किए। मैक्सिको ने अमेरिका से पहले महिला को राष्ट्रपति चुनकर इतिहास बनाया है। मैक्सिको में महिलाओं को वोट देने का अधिकार अमेरिका (America) से 33 साल बाद मिला था।

अमेरिका में 1920 में महिलाओं को VOTE डालने का अधिकार मिला था। वहीं, मैक्सिको में महिलाओं को वोट देने का अधिकार 1953 में मिला था।

मैक्सिको के इतिहास में पहली बार महिला बनेंगी राष्ट्रपति, क्लॉडिया शेनबॉम को मिले 58.3 फीसदी वोट

FOREIGN NEWS For the first time in the history of Mexico, a woman will become President, Claudia Sheinbaum got 58.3 percent votes.

मैक्सिको के संविधान के मुताबिक राष्ट्रपति ओब्राडोर को दोबारा से 6 साल का कार्यकाल नहीं मिल सकता। ऐसे में सत्ताधारी मोरोना पार्टी की क्लॉडिया शेनबॉम को उम्मीदवार बनाया था।

वह Mexico City की पूर्व मेयर रह चुकी हैं और लेफ्ट पॉलिटिक्स से काफी समय से जुड़ी हुई हैं। साल 2007 में Mexico की इंटरगवर्नमेंटल कमेटी को Nobel Prize मिला था। तब वह इसकी मेंबर थीं।

Share This Article