HomeझारखंडAJSU सुप्रीमो सुदेश महतो की अगुआई में झारखंड में तीसरे मोर्चे का...

AJSU सुप्रीमो सुदेश महतो की अगुआई में झारखंड में तीसरे मोर्चे का गठन, मोर्चा में शामिल हैं ये 5 विधायक

Published on

spot_img

रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दसवें दिन शुक्रवार को झारखंड में एनडीए और यूपीए के बाद एक अन्य मोर्चा का गठन किया गया है।

इस मोर्चा का नाम झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा रखा गया है। इसमें निर्दलीय विधायक सरयू राय, आजसू के सुदेश महतो, लंबोदर महतो और एनसीपी के कमलेश सिंह, बरकट्टा विधायक के अमित यादव शामिल हैं।

तीसरे मोर्चा की घोषणा शुक्रवार को झारखंड विधानसभा के बाहर सुदेश महतो ने प्रेस वार्ता कर दी है।

सुदेश महतो ने कहा…

सुदेश महतो ने कहा है कि जनता के आवाज को सरकार तक पहुंचाने के लिए यह मोर्चा गठित किया गया है। उन्होने कहा कि तीसरा मोर्चा में शामिल सभी लोग इस बात को लेकर सहमत है, भूमि पुत्रों के हित में राज्य में स्थानीय नियोजन नीति बनाया जाये।

सुदेश महतो ने कहा कि सदन के अंदर स्पीकर हमेशा दलीय पक्ष के सवालों पर ज्यादा जोर देते हैं। इससे हम लोगों का मूल एजेंडा गौण हो जाता है।

इसलिए हम पांच विधायकों ने संयुक्त रूप मोर्चा बनाकर यह प्रयास किया है कि अपनी बातों को वे स्पीकर के समक्ष रखेंगे।

सुदेश महतो ने यह भी कहा कि अगर सदन के बाहर जनहित के मुद्दे सामने आएंगे, तो उस पर भी यह तीसरा मोर्चा मजबूती के साथ अपना पक्ष रखेगा।

इस अवसर पर लंबोदर महतो ने कहा कि जनहित के मुद्दे, झारखंड के विकास के लिए यह तीसरा मोर्चा गठित किया गया है। मोर्चा सदन के अंदर और सदन के बाहर जनता के हित की लड़ाई लड़ेगी।

spot_img

Latest articles

दीपक विभार हत्याकांड सुलझा, 3 शूटर्स गिरफ्तार, हथियार बरामद

Deepak Vibhar murder case: पूर्वी सिंहभूम के सिदगोड़ा में दीपावली की रात हुई दीपक...

हजारीबाग पुलिस ने 2 लूटेरों को दबोचा, बुलेट-फोन बरामद

Hazaribagh police arrested two robbers: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई...

MBBS एडमिशन में फर्जीवाड़ा!, गोड्डा की छात्रा का ST कोटा नामांकन रद्द, FIR की तैयारी

Fraud in MBBS admission: झारखंड के धनबाद में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड...

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 से 11 दिसंबर तक चलेगा

Jharkhand Assembly winter session: झारखंड में सियासी पारा चढ़ने वाला है! राज्य विधानसभा का...

खबरें और भी हैं...