कांग्रेस में शामिल हुए बसपा के पूर्व नेता नकुल दुबे

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री नकुल दुबे (Former Minister Nakul Dubey) ने गुरुवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया।वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला (Senior leader rajeev shukla) ने दुबे को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई।

कांग्रेस मुख्यालय (Congress Headquarters) में राजीव शुक्ला ने नकुल दुबे का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूती मिलेगी।

अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी से निष्कासित

हाल में संपन्न उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती (BSP Supremo Mayawati) ने नकुल दुबे को अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

मायावती ने दुबे के निष्कासन की घोषणा अपने ट्विटर हैंडल (Twitter handle) से की थी।बसपा में सतीश चंद्र मिश्रा के बाद नकुल दुबे को पार्टी का बड़ा चेहरा माना जाता था।

वह पहली बार वर्ष 2007 में उत्तर प्रदेश की महोना सीट से विधायक चुने गए और मायावती मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री (Cabinet Minister) बने थे।

Share This Article