पूर्व कैथोलिक पोप बेनेडिक्ट का 95 वर्ष की आयु में निधन

Digital News
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

वेटिकन सिटी: पूर्व कैथोलिक पोप (Former Catholic Pope) बेनेडिक्ट-16वें (Benedict-16th) का 95 वर्ष की आयु में वेटिकन सिटी (Vatican City) में निधन (Death) हो गया है।

वे कई दिनों से बीमार चल रहे थे। वह सबसे उम्रदराज पोप में से एक थे। वह करीब आठ साल तक रोमन कैथोलिक चर्च (Roman Catholic Church) के Pope रहे थे।

Benedict 16वें का जन्म Germany में हुआ था और उनका बचपन का नाम जोसेफ रैत्जिंगर था

Vatican के प्रवक्ता माटेओ ब्रूनी ने जानकारी दी कि पूर्व पोप Benedict-16th का सुबह 9 बजकर 34 मिनट पर वेटिकन के मेटर एक्लेसिया मठ में निधन हो गया।

जर्मन धर्मशास्त्री रहे Pope Benedict पिछले 600 वर्षों में पहले ऐसे पोप थे, जिन्होंने इस्तीफा दिया था। इस सप्ताह की शुरुआत में पोप फ्रांसिस (Pope Francis) ने अपने साप्ताहिक संबोधन के दौरान खुलासा किया था कि पूर्व पोप बेनेडिक्ट ‘बहुत बीमार’ हैं और लोगों से उनके लिए प्रार्थना करने के लिए कहा था।

Pope Francis ने कहा था कि हम प्रभु से प्रार्थना करते हैं कि वो अंत तक चर्च पर अपनी कृपा बनाए रखें।

Benedict 16वें का जन्म जर्मनी (Germany) में हुआ था और उनका बचपन का नाम जोसेफ रैत्जिंगर था। लगभग 25 वर्षों तक कार्डिनल जोसेफ के रूप में वे बेनेडिक्ट वेटिकन के सैद्धांतिक कार्यालय के शक्तिशाली प्रमुख रहे थे।

बेनेडिक्ट को 19 अप्रैल, 2005 को लोकप्रिय पोप जॉन पॉल द्वितीय (Pope John Paul II) के स्थान पर पोप चुना गया था। उस समय उनकी उम्र 78 वर्ष की थी और वह सबसे उम्रदराज पोप में से एक थे।

वह करीब आठ साल तक रोमन कैथोलिक चर्च के पोप थे। उन्होंने 2013 में पद छोड़ दिया था और सन 1415 में ग्रेगरी-12वें के बाद इस्तीफा देने वाले पहले पोप बने थे।

Share This Article