जमशेदपुर में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत

Vinita Choubey
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरूवार को अपने एक दिवसीय दौरे के क्रम में रांची से होते हुए जमशेदपुर पहुंची। यहां पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर रघुवर दास ने कहा कि धरती आबा बिरसा मुंडा की पावन भूमि झारखंड की लौह नगरी जमशेदपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। जमशेदपुर के लिए आज का दिन ऐतिहासिक साबित होगा। उनके कर कमलों से श्री जगन्नाथ मंदिर का भूमि पूजन होगा।

Share This Article