झारखंड के पूर्व मंत्री समरेश सिंह की तबीयत बिगड़ी, वेंटिलेटर पर

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: राज्य के पूर्व मंत्री समरेश सिंह (Samaresh Singh) के अस्वस्थ (Unwell) होने के कारण उनके परिजनों ने बोकारो जनरल अस्पताल (BGH) में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर CCU में वेंटिलेटर पर रखकर इलाज (Treat) कर रहे हैं।

धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह बोकारो जनरल अस्पताल (BGH) पहुंचकर उनका हालचाल जाना एवं उनके पुत्र वधु और बोकारो विधानसभा के प्रत्याशी श्वेता सिंह से उनके बारे में जानकारी ली।

पशुपतिनाथ सिंह ने समरेश सिंह के तबीयत के बारे में जानकारी ली

पशुपतिनाथ सिंह ने बोकारो जनरल अस्पताल (BGH) के निदेशक चिकित्सा सेवाएं से पूर्व मंत्री समरेश सिंह के तबीयत के बारे में जानकारी ली। डॉक्टरों ने लंग्स में इन्फेक्शन (Lung infection) होने की बात कही, जिसका उपचार किया जा रहा है।

सांसद के साथ भैया आरएन ओझा, कमलेश राय, दिलीप श्रीवास्तव, अशोक कुमार वर्मा, जयदेव राय, विद्या सागर सिंह, गोपाल साह, अनिल कुमार सिंह, रामू दत्त सहित अन्य मौजूद थे।

Share This Article