Homeझारखंडझारखंड में PLFI के पूर्व सहयोगी की गोली मार कर हत्या

झारखंड में PLFI के पूर्व सहयोगी की गोली मार कर हत्या

Published on

spot_img

न्यूज़ अरोमा सिमडेगा: बानो थाना क्षेत्र के जमतई में पीएलएफआई के पूर्व सहयोगी मदन मांझी की गोली मार कर हत्या कर दी गई। मृतक के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज‌ हैं। जानकारी के अनुसार शनिवार की रात मदन जमतई बाजार से कुछ दूर पर अपने किसी दोस्त के साथ बैठ कर दारू पी रहा था। उसी वक्त अज्ञात अपराधियों ने उस पर फायरिंग की। गोली लगने से मदन गंभीर रूप से घायल हो गया।

आनन-फानन में लोगों ने ईलाज के लिए उसे राउरकेला ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने पर गिरदा पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

एसपी डॉ शम्स तब्रेज ने रविवार को बताया कि मृतक मदन का 26 वर्ष पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ 1994 से 2019 तक गिरदा और बानो थाना में हत्या, लूट और उग्रवादी कांड के छह मामले दर्ज हैं। घटना की जानकारी होने पर एसडीपीओ राजकिशोर घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की विस्तार से जानकारी लेते हुये थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इधर पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी विभिन्न इलाकों में छापेमारी अभियान चला रही है।

spot_img

Latest articles

AIMIM झारखंड प्रदेश कमिटी की घोषणा, महताब आलम बने प्रदेश महासचिव

Jharkhand News: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर ने...

बिहार में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा, BJP पर बढ़ा दबाव

Rahul Gandhi's Voter Rights Yatra: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बिहार में विशेष...

राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, गुजरात की गुमनाम पार्टियों को 4300 करोड़ चंदा, जांच की मांग

Rahul Gandhi attacks Election Commission: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल...

ट्रंप के 50% टैरिफ के जवाब में भारत की रणनीति, 40 देशों में टेक्सटाइल निर्यात को बढ़ावा

India announces its first retaliatory action: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय सामानों पर...

खबरें और भी हैं...