
रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचे। उनके यहां पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं का समूह उनके स्वागत को उमड़ पड़ा। अर्जुन मुंडा ने सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। इसके बाद वे जमशेदपुर के कटिंग चौक पहुंचे और यहां पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले। कार्यकर्ताओं ने उनके साथ तस्वीर खिंचाई।
