Latest Newsक्राइमदेवघर से चार साइबर अपराधी गिरफ्तार

देवघर से चार साइबर अपराधी गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

देवघर:  साइबर अपराध पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए पुलिस निरीक्षक की ओर से चलाए गए अभियान में चार साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी शनिवार को दी।

देवघर एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार देर रात साइबर थाना की पुलिस ने सारठ और पत्थरड्डा थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर कुल चार साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों के पास से पुलिस ने चार मोबाइल और छह सिम कार्ड बरामद किए हैं।

साइबर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्यालय डीएसपी मंगल सिंह जामुदा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सुचना मिली थी कि इन क्षेत्रों में साइबर आरोपी फिर से सक्रिय हो गए हैं।

इस सूचना के बाद एसपी सिन्हा ने साइबर डीएसपी की अगुवाई में छापेमारी का निर्देश दिया।

साइबर डीएसपी नेहा बाला के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने छापेमारी कर सारठ व पत्थरड्डा ओपी थाना क्षेत्र के चरकमारा व दुधवाजोरी गांव से चार साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि ये लोग विभिन्न बैंकों के ग्राहक सेवा अधिकारी बनकर लोगों को केवाईसी अपडेट के नाम पर बैंक की सारी जानकारी हासिल कर उनके खाते से रकम निकाला करते थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बड़ी संख्या में हो रहे साइबर अपराध को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में पवन कुमार का भी नाम है, जो साइबर थाना कांड संख्या 37 /2020 में प्राथमिक अभियुक्त है।

वह अब तक फरार चल रहा था।

इसके अलावा अभिजीत दास, संतोष दास और टिकैत महरा की भी गिरफ्तारी हुई है। पुलिस इन सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी में जुटी हुई है।

spot_img

Latest articles

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...

नशे में युवक ने किया बुजुर्ग के सिर पर टांगी से वार

Elderly man Attacked with a Sickle on his Head : लातेहार जिले के महुआडांड़...

खबरें और भी हैं...

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...