चार IPS का तबादला, ATS के SP बने सुरेंद्र झा

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड सरकार ने (Jharkhand Goverment) चार IPS अधिकारियों का ट्रांसफर और पोस्टिंग किया है।

इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने (Disaster Management Department) गुरुवार देर रात अधिसूचना जारी की है।

समादेष्टा के पद पर पदस्थापित संध्या रानी

IPS सुरेंद्र कुमार झा को आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS) का SP बनाया है जबकि पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे सुनील भास्कर को झारखंड सशस्त्र पुलिस बल (JAP) का DIG बनाया गया है।

इनके अलावा धनंजय कुमार सिंह को जैप 10 का SP बनाया गया है जबकि जैप 10 में समादेष्टा के पद पर पदस्थापित संध्या रानी मेहता को CID रांची का SP बनाया गया है।

Share This Article