Homeझारखंडरांची होटवार जेल से जेल अदालत में चार कैदी हुए रिहा

रांची होटवार जेल से जेल अदालत में चार कैदी हुए रिहा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: रांची के Hotwar स्थित बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारागार (Birsa Munda Central Jail) में रविवार को जेल अदालत सह विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।

आठ मामले जेल अदालत में रखे गए थे। इनमें चार मामलों का निष्पादन किया गया। जेल से चार कैदी रिहा किए गए।

शिविर को संबोधित करते हुए रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राकेश रंजन (Rakesh Ranjan) ने कहा कि छोटी-छोटी गलतियों के कारण लोगों को कारावास की सजा भुगतनी पड़ती है।

इसलिए कोई भी कार्य को करने से पहले सोच-विचार लेना बेहद जरूरी है। उन्होंने बंदियों को उनके अधिकारों की जानकारी दी।

रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी अक्षय शर्मा एवं न्यायिक दंडाधिकारी श्रद्धा भूषण (Shraddha Bhushan) ने बंदियों को कानून की जानकारी दी।

रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारा के अधीक्षक हामिद अख्तर ने बंदियों को उनके अधिकार एवं दायित्वों के बारे में बताया।

चार बंदियों को किया गया जेल से रिहा

उन्होंने शिविर में आये लॉ के छात्र-छात्राओं की ओर से पूछे गये प्रश्नों का उत्तर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी बंदी को कोई परेशानी है, तो वे उनसे संपर्क कर सकते हैं।

शिविर के बाद न्यायाधीशों और लॉ के छात्र-छात्राओं की ओर से बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल (Birsa Munda Central Jail) का भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने जेल में बंदियों की ओर से निर्मित वस्तुओं की जानकारी ली।

जेल अदालत में छोटे अपराध के कुल आठ मामलों को जेल अदालत में रखा गया था। इनमें कुल चार मामलों का निष्पादन हुआ। इस दौरान चार बंदियों को जेल से रिहा किया गया। इस अवसर पर कारापाल, 36 न्यायिक प्रशिक्षु सहित Jail के बंदी उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

NIA ने पकड़ा उमर मोहम्मद का साथी, बड़ा नेटवर्क होगा बेनकाब!

Delhi Blast: लाल किला आतंकी हमले की जांच में NIA को बड़ी कामयाबी मिली...

शहर के कई इलाकों में शाम होते ही लग जाता है नशेड़ियों का अड्डा, CM और DGP से शिकायत

Ranchi Crime News: राजधानी रांची के कई इलाकों में शाम ढलते ही नशेड़ियों का...

22 नवंबर को हटिया–टाटा एक्सप्रेस रहेगी रद्द, कई ट्रेनें घंटों लेट चलेंगी

Railway Alert!: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास संबंधी काम के लिए...

अरगोड़ा फ्लाइओवर का DPR तैयार, राउंड शेप में बनेगा, चारों दिशाओं को जोड़ेगा

Ranchi Argora Flyover: राजधानी रांची के सबसे व्यस्त अरगोड़ा चौक पर ट्रैफिक जाम से...

खबरें और भी हैं...