Latest Newsझारखंडहेमंत सरकार के तीन साल पूरे करने पर BJP नेताओं में बौखलाहट:...

हेमंत सरकार के तीन साल पूरे करने पर BJP नेताओं में बौखलाहट: सुप्रियो

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य (Supriyo Bhattacharya) ने कहा कि हेमंत सरकार के तीन साल सफलतापूर्वक पूरे करने पर BJP नेताओं में जबरदस्त बौखलाहट है।

उन्होंने कहा कि अमित शाह (Amit Shah) सात जनवरी को चाईबासा (Chaibasa) दौरे पर आ रहे हैं। इससे साफ है कि BJP नेताओं में जबरदस्त बौखलाहट है। यह दौरा उस संसदीय सीट पर हो रहा है, जहां BJP का एक भी जनप्रतिनिधि नहीं है।

भट्टाचार्य शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस (Press Conference) में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि HEC की गिरती स्थिति के बाद हेमंत सरकार के विकास कामों को देख BJP जान चुकी है कि आगामी लोकसभा (Lok Sabha) चुनाव में उसकी दिशा और दशा क्या होगी।

JMM चाहता है कि अमित शाह राज्य में पार्टी की वस्तुस्थिति से अवगत हों। वे पांचों प्रमंडल का एक-एक कर दौरा करें, तब उन्हें पार्टी (Party) की स्थिति की सही जानकारी मिलेगी।

हमारा यह संकल्प होगा कि 2024 में झारखंड को भाजपा से मुक्ति दिलाए

भट्टाचार्य ने कहा कि हैवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC) की आर्थिक सेहत इतनी खराब है कि कंपनी के पास अपने कर्मचारियों को तनख्वाह देने तक के पैसे नहीं हैं।

HEC पिछले आठ साल से कराह रहा है। पिछले एक साल से तो वह मृतप्राय (ब्रेन डेड की स्थिति में) है। इसे लेकर BJP के 12 MPs के प्रति लोगों में जबरदस्त नाराजगी है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 JMM और झारखंड के लिए नई चुनौतियों का वर्ष होगा। वर्ष 2023 राजनीतिक तौर पर JMM का संकल्प का वर्ष होगा। हमारा यह संकल्प होगा कि 2024 में झारखंड को BJP से मुक्ति दिलायी जाये।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...