Latest Newsझारखंडझारखंड में यहां नक्सलियों की नापाक साजिश, निशाने पर थे CRPF व...

झारखंड में यहां नक्सलियों की नापाक साजिश, निशाने पर थे CRPF व जिला पुलिस के जवान

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

गढ़वा: नक्सल प्रभावित राज्य झारखंड में नक्सलियों की एक बार फिर से नापाक साजिश का खुलासा हुआ है, जहां निशाने पर सीआरपीएफ व जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम थी।

गनिमत रही कि सुरक्षाबलों ने समय रहते कच्ची सड़क पर प्लांट किए गए टिफिन बम को खोज निकाला और डिफ्यूज कर दिया।

यदि ऐसा नहीं हो पाता तो घटना कितनी बड़ी होती, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जब टेक्निकल टीम ने बम को डिफ्यूज किया तो जोरदार आवास से आसपास का पूरा इलाका दहल गया।

मामला गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र स्थित बहराटोली गांव का है, जहां नक्सलियों ने एक कच्ची सड़क में टिफिन बम प्लांट कर रखा था।

मामले में पलामू डीआईजी राजकुमार लाकड़ा ने कहा है कि इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

नक्सलियों का गढ़ रहा है बूढ़ापहाड़ इलाका

बता दें कि गढ़वा के भंडरिया थाना का बूढ़ापहाड़ इलाका नक्सलियों का गढ़ माना जाता है। यहां नक्सलियों के कैप भी हैं।

झारखंड में इन दिनों नक्सली प्रतिरोध सप्ताह मना रहे हैं, जिसमें एक पुल और रेलवे पटरी को नक्सली उड़ा चुके हैं।

इसी क्रम में गढ़वा में सुरक्षा बल की टीम को बम से उड़ाने की योजना थी। इसके तहत भाकपा माओवादियों ने यह टिफिन बम प्लांट किया था। लेकिन, सुरक्षा बलों ने साजिश को नाकाम कर दिया है।

सीआरपीएफ व झारखंड पुलिस चला रही सर्च ऑपरेशन

बूढ़ापहाड़ इलाके में संचालित नक्सली कैंप को नष्ट करने के लिए सीआरपीएफ 172 बटालियन और झारखंड पुलिस का संयुक्त अभियान चल रहा है।

इसी के तहत मंगलवार की सुबह सुरक्षा बलों की टीम बूढ़ा पहाड़ के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चला रही थी। सुरक्षाबलों की सजगता से कच्ची सड़क में प्लांट किया गया बम उन्हें दिख गया।

तकनीकी टीम ने ऐसे डिफ्यूज किया टिफिन बन

इस क्रम में टिफिन बम देखने के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को सील कर दिया और तकनीकी टीम की मदद से बम को बाहर निकालकर डिफ्यूज कर दिया।

डीआईजी राजकुमार लकड़ा ने कहा है कि नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का यह अभियान चलता रहेगा।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...