लातेहार में ऑर्केस्ट्रा देखकर लौट रही नाबालिग से गैंगरेप, सभी 7 आरोपी गिरफ्तार

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार: लातेहार (Latehar) सदर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ साथ लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) किया।

घटना को शुक्रवार रात तब अंजाम दिया गया जब लड़की स्टेशन (Station) के पास आयोजित आर्केस्ट्रा (Orchestra) देखने के बाद घर लौटने के लिए एक युवक के साथ स्टेशन पर बैठी हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने सातों आरोपियों को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है।

SP अंजनी आनंद (SP Anjani Anand) ने बताया कि सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात लातेहार स्टेशन (Latehar Station) के पास ऑर्केस्ट्रा का कार्यक्रम था। उसे ही देखने लड़की आई थी।

युवक जान बचाकर भाग गया

रात को वह ट्रेन (Train) से घर लौटने के लिए एक युवक के साथ स्टेशन में बैठी हुई थी। इसी दौरान शराब के नशे (Drunk) में सात युवक स्टेशन पहुंचे।

लड़की और युवक को स्टेशन में बैठा देख नशे में धुत युवकों ने बदतमीजी (Insolence) शुरू कर दी। जब लड़की के साथ बैठे युवक ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। किसी तरह युवक जान बचाकर भाग गया। इसके बाद लड़कों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म (Rape) किया।

दोनों पक्षों के बीच समझौता का हो रहा था प्रयास

मामले की लीपापोती का हो रहा था प्रयास जानकारी मिलने के बाद मामला तूल पकड़ने लगा। इसके बाद कुछ लोगों ने दोनों पक्षों को बैठा कर समझौता कराने का प्रयास किया।

लेकिन इसी बीच सूचना पुलिस (Police) को मिल गई। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Share This Article