गढ़वा हत्याकांड का खुलासा: 600 लोगों से पूछताछ, 200 कॉल रिकॉर्ड खंगालने के बाद आरोपी गिरफ्तार

गढ़वा में दुष्कर्म और हत्या कांड का खुलासा, 600 लोगों से पूछताछ और 200 कॉल रिकॉर्ड जांच के बाद आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों से सुलझाया मामला।

Archana Ekka
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Garhwa Murder Case Solved : झारखंड के गढ़वा जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने करीब एक महीने बाद खुलासा कर दिया है। इस जघन्य अपराध में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

मामला रमकंडा थाना क्षेत्र के कसमार गांव का है, जहां पुलिस ने गोबरदाहा गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। रंका अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह ने रविवार को प्रेसवार्ता में मामले की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना के दिन नाबालिग युवती गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी। देर शाम वह शौच के लिए बाहर निकली, तभी आरोपी ने उसका पीछा किया और उसे पकड़ लिया।

आरोपी ने उसे जबरन पास के अरहर के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया और पहचान छिपाने के लिए गला दबाकर हत्या कर दी।

घटना के तीन दिन बाद पुलिस ने अरहर के खेत से युवती का शव बरामद किया था, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।

पुलिस के अनुसार इस मामले की जांच काफी जटिल थी। करीब 600 लोगों से पूछताछ की गई और 200 संदिग्धों के कॉल रिकॉर्ड की जांच की गई। घटनास्थल से मिले एक चप्पल के सुराग ने जांच को दिशा दी, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान सुनिश्चित की गई।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी कसमार गांव में अपने जीजा के घर रह रहा था। पुख्ता साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर इस मामले का खुलासा कर दिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।