Homeझारखंडझारखंड : सदर अस्पताल में यहां ऑक्सीजन नहीं मिलने से दो मरीज...

झारखंड : सदर अस्पताल में यहां ऑक्सीजन नहीं मिलने से दो मरीज के मौत

spot_img

गढ़वा: सदर अस्पताल के ऑक्सीजन नहीं मिलने से दो मरीज के मौत के बाद परिजनों ने जमकर उत्पात जमाया।

परिजनों ने सदर अस्पताल के नर्स रूम में तोड़-फोड़ करने के साथ ही आयुष्मान भारत के कार्यालय में भी तोड़ फोड़ किया।

उक्त घटना में अस्पताल प्रबंधन का करीब 50 हजार रुपए के सामान का नुकसान होने का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार पलामू जिले के सिगसिगी गांव निवासी रामचन्द्र राम की पत्नी पार्वती देवी को ऑक्सीजन लेवल घटने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जहां चिकित्सक डॉ सुशील कुमार रमन ने मरीज को देखकर दवा और ऑक्सीजन लगाने की बात कही।

सदर अस्पताल में भर्ती होने के बाद नर्स दवा लगाने वार्ड में गई। उसी दौरान परिजन दवा लगाने से पहले ऑक्सीजन लगाने की बात कहने लगे। उस पर नर्सो नें अस्पताल में ऑक्सीजन नहीं रहने की बात कही।

उस पर परिजन भड़क गए और ऑक्सीजन नहीं लगाने पर दवा लगाने से भी मना कर दिया।

उसी समय डंडई थाना क्षेत्र के बौलिया गांव निवासी राजमोहन की पत्नी लीलावती देवी भी सदर अस्पताल पहुंची।

उसे भी ऑक्सीजन की ही समस्या थी। लीलावती को भी ऑक्सीजन नहीं लगा। भर्ती के कुछ देर बाद लीलावती की मौत हो गई। उसके बाद परिजन हंगामा कर ही रहे थे कि उसकी दौरान पार्वती की भी मौत हो गई।

उसके बाद दोनों के परिजन आक्रोशित हो गए और तोड़- फोड़ करने लगे। नर्सो पर ही हमला करने की कोशिश की।

उसके बाद आक्रोशित परिजन को देख नर्स और चिकित्सक अस्पताल छोड़ भाग खड़े हुए। उसके बाद उसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर मामले को शांत कराया।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...