
रांची : देश के मशहूर उद्योगपति गौतम अडानी रविवार सुबह देवघर पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा बैद्यनाथ धाम में विधि-विधान से पूजा-अर्चना और जलाभिषेक किया। गौतम अडानी की सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर में इंतजाम भी किए गए थे। पूजा के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से बाबाधाम आकर दर्शन करना चाहते थे। उन्होंने ये भी बताया की देवघर आकर उन्हें मन की शांति मिली। उन्होंने कहा कि बाबा से मेरी यही प्रार्थना रहेगी कि झारखंड के साथ-साथ पूरे भारत को सुख शांति और समृद्धि के लिए आशीर्वाद दे।

गौतम अडानी ने बाबा वैद्यनाथ से प्रार्थना की कि झारखंड सहित पूरे भारत को सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद मिले। मीडिया से बातचीत के बाद वे सीधा गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे की आवास पर पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि गोड्डा में जल्द ही सीमेंट प्लांट की स्थापना की जाएगी।
