कोडरमा स्टेशन पर गया हावड़ा और TATA पटना एक्सप्रेस का शुर हुआ ठहराव

कोडरमा स्टेशन पर ट्रेन टाटा- पटना 4 मिनट पहले प्लेटफार्म पर पहुंची। इस ट्रेन को लोको पायलट अशोक कुमार, सह लोको पायलट संजीव कुमार, गार्ड अशोक कुमार संचालित कर रहे थे

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

HOWRAH AND TATA PATNA EXPRESS: PM मोदी के वर्चुअल उद्घाटन के बाद रविवार को गया हावड़ा और टाटा पटना वन्दे भारत ट्रेन (Howrah and Tata Patna Vande Bharat Train) के कोडरमा पहुंचने पर ढोल, नगाड़ा, नृत्य, संगीत के साथ स्वागत किया गया।

कोडरमा स्टेशन पर ट्रेन टाटा- पटना 4 मिनट पहले प्लेटफार्म पर पहुंची। इस ट्रेन को लोको पायलट अशोक कुमार, सह लोको पायलट संजीव कुमार, गार्ड अशोक कुमार संचालित कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि पहले दिन सभी स्टेशनों पर समय से ट्रेन पहुंच रही है। इस ट्रेन में चक्रधरपुर रेल मंडल के अलावा IRCTC के अधिकारी लगभग 50 की संख्या में चल रहे हैं।

भारत में निर्मित वंदे भारत का परिचालन एक मिशाल

धनबाद रेल मंडल के DRM कमल किशोर सिन्हा अपने अधिकारियों के साथ गोमो जंक्शन से कोडरमा तक का सफर किया। इधर कोडरमा स्टेशन पर ट्रेन में सीएच उच्च विद्यालय तथा सेक्रेड हॉर्ट स्कूल (Sacred Heart School) के 25- 25 बच्चों को कोडरमा से पारसनाथ और पारसनाथ से कोडरमा दोनों बंदे भारत में सफर कराया गया।

कोडरमा स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक डॉ नीरा यादव ने कहा कि भारत में निर्मित वंदे भारत का परिचालन एक मिशाल है। पहले जो विदेशों में ही दौड़ती थी अब वह भारत में भी हर राज्य में दौड़ रही है।

वही विधायक Amit Yadav ने कहा कि झारखंड के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। अतिथियों का DRM कमल किशोर सिन्हा ने अंग वस्त्र देकर स्वागत किया।

Share This Article