जय भारत सत्याग्रह के तहत घेराव कार्यक्रम आयोजित

इस दौरान जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने कहा कि 2024 में लोकतंत्र बचाने के लिए लड़ाई होगी

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: जय भारत सत्याग्रह के तहत बुधवार को जिला कांग्रेस (Congress) कमेटी के अध्यक्ष बिट्टू पाठक के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केन्द्र की BJP सरकार के खिलाफ घेराव कार्यक्रम आयोजित किया।

सभी कार्यकर्ता कांग्रेस भवन मैदान से छह मुहान चौक होते हुए समाहरणालय तक पदयात्रा कर पहुंचे।

आने वाला 2024 कांग्रेस का होगा

इस दौरान जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने कहा कि 2024 में लोकतंत्र बचाने के लिए लड़ाई होगी। हम सभी संविधान बचाने के लिए लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं।

कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता मोदी सरकार (Modi Government) की जनविरोधी नीतियों को हर घर में जाकर बताने का काम करेगा और लोगों को जागरूक करेगा। आने वाला 2024 कांग्रेस का होगा।

TAGGED:
Share This Article