Homeझारखंडझारखंड के कांग्रेस प्रभारी बने गुलाम अहमद मीर

झारखंड के कांग्रेस प्रभारी बने गुलाम अहमद मीर

Published on

spot_img

Jharkhand Congress in-charge: झारखंड के कांग्रेस प्रभारी बदल गये। झारखंड के प्रभारी अविनाश पांडे को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। जबकि गुलाम अहमद मीर (Ghulam Ahmed Mir) को झारखंड का नया प्रभारी बनाया गया है।

अविनाश ठाकुर को उत्तर प्रदेश और गुलाम अहमद मीर को झारखंड प्रभारी का दायित्व सौंपने पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का आभार जताया है।

ठाकुर ने शनिवार को कहा कि पांडे एक कुशल संगठनकर्ता के रूप में झारखंड कांग्रेस को पंचायत स्तर तक पहुंचाने का काम किया है और यह उसी का परिणाम है कि उनकी सांगठनिक क्षमता को देखते हुए कांग्रेस नेतृत्व ने उन्हें बड़े राज्य की जिम्मेवारी सौंपी है।

ठाकुर ने कहा….

वहीं झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के रूप में गुलाम अहमद मीर के मनोनयन पर भी राजेश ठाकुर ने हर्ष व्यक्त किया है। ठाकुर ने कहा कि इनके संगठनात्मक क्षमता का लाभ झारखंड कांग्रेस को मिलेगा।

मीर एक कुशल नेतृत्वकर्ता के रूप में जाने जाते हैं। जम्मू कश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष रहते उन्होंने संगठन को गांव तक ले जाने का काम किया। इनकी कार्य कुशलता झारखंड में भी देखने को मिलेगी।

इसके साथ ही साथ झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ अजय कुमार (Dr. Ajay Kumar) को तीन राज्यों के प्रभारी बनाने पर भी हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि डॉ अजय कुमार भी अनुभवी नेता हैं, इनके अनुभवों का लाभ कांग्रेस को मिलेगा।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...