Latest Newsझारखंडझारखंड में बड़ा हादसा! विस्फोट में देखते ही देखते पूरा घर मलबे...

झारखंड में बड़ा हादसा! विस्फोट में देखते ही देखते पूरा घर मलबे में तब्दील, 2 बच्चे सहित 4 लोगों की मौत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची/गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां शनिवार देर रात खिड़किया मोड़ के पास विस्फोट से एक मकान जमींदोज हो गया है।

2 बच्चे सहित 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक घायल है। मृतकों में 55 वर्षीय भुखली देवी, उसकी 30 वर्षीय बहू सुनीता देवी, सुनीता देवी के पांच साल का बेटा अंकित कुमार एवं एक माह का नवजात पुत्र शामिल है।

गृह स्वामी बुधन राय इस हादसे में बाल-बाल बच गया हैं।

वह शाैच के लिए घर से निकले थे, तभी यह हादसा हुआ। बताया जाता है कि विस्फोट इतना भयानक था कि पूरा घर मलबे में तब्दील हो गया है।

विस्फोट किस चीज से हुआ है, इस बात का पता नहीं चल पाया है।

घटना को लेकर तमाम बातें हो रही हैं। कोई इसे सिलेंडर विस्फोट तो कोई बम ब्लास्ट से जोड़कर घटना को देख रहा है।

पुलिस छानबीन में जुट गई है। मलबे को हटाने एवं राहत बचाव कार्य के लिए दो-दो जेसीबी को लगाया गया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। अब तक एक शव निकाला गया है।

विस्फोट कैसे हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एसपी अमित रेणु ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

कई फिट दूर तक बिखरे पड़े थे शव

पुलिस इस मामले में संदेह व्यक्त कर रही है, क्योंकि विस्फोट के बाद एलपीजी गैस की महक के बजाय बारूद की गंध आ रही है।

लिहाजा मन जा रहा है कि विस्फोट गैस सिलेंडर नहीं बल्कि डेटोनेटर अथवा अन्य विस्फोटक समान से हुई है। जानकारी के मुताबिक उस इलाके से पहले भी कई बार डेटोनेटर व जिलेटीन जैसे विस्फोटक पदार्थ की बरामदगी हुई।

क्योंकि इन विस्फोटकों का लोग पत्थर अथवा माइका माइंस में इस्तेमाल करते है और इलाका भी नक्सल प्रभावित है, इससे इनकार नहीं किया जा सकता है।

विस्फोट इतनी भयानक थी की विस्फोट के बाद घटना स्थल से लगभग 100 फिट दूरी पर किसी का सिर तो किसी का पैर बिखरा पड़ा है। घटना के दोनों दादा पोता भागते हुए पहुंचा, तब तक सारा कुछ बर्बाद हो चुका था।

बिलखते हालात में बुधन कुछ बोलने की सिथति मि नही है। बताया कि बहु सुनीता खाना बना रही थी। बच्चों के साथ कामेश्वरी सो रही थी।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...