गिरिडीह के गावां में बाइक दुर्घटना, तीन युवक गंभीर रूप से घायल

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bike Accident in Giridih: गावां के कर्बला के समीप गुरुवार की शाम एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित बिजली के पोल से टकरा गई। इस दुर्घटना (Accident) में बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में कोनी गांव निवासी बिनोद प्रसाद यादव और अखिलेश कुमार (Binod Prasad Yadav and Akhilesh Kumar) शामिल हैं। दोनों मामा-भांजा रिश्ते में हैं और वे बाइक से बिरने से कोनी अपने गांव जा रहे थे।

राजा आलम सड़क दुर्घटना में घायल हो गया

कर्बला मोड़ के पास बाइक के बिजली के पोल से टकराने के बाद बिनोद प्रसाद यादव को गहरी चोट आई। घायल युवकों को स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से गावां CHC लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बिनोद प्रसाद यादव की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

वहीं, गुरुवार की सुबह लाल बाजार निवासी राजा आलम सड़क दुर्घटना (Road Accident) में घायल हो गया। बताया गया कि वह बाइक से नवादा (बिहार) जा रहा था, तभी गावां प्लस टू हाई स्कूल के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई।

इस दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे गावां CHC पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे भी गिरिडीह सदर अस्पताल (Giridih Sadar Hospital) रेफर कर दिया गया।

Share This Article