Homeक्राइमझारखंड : पीएलएफआई के नाम पर शिक्षक वसूल रहा था लेवी, गिरफ्तार

झारखंड : पीएलएफआई के नाम पर शिक्षक वसूल रहा था लेवी, गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

गिरिडीह: पुलिस ने नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के नाम पर रंगदारी और लेवी वसूलने वाले शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम बरनार्ड हांसदा है और गांडेय थाना इलाके के केंदुआटांड गांव का रहने वाला है।

आरोपी के पास से दो मोबाइल, लाल स्याही से लिखा हुआ धमकी भरा पोस्टर, लाल स्याही वाला मार्कर और पीले पॉलीथिन में भरा कागज का टुकड़ा बरामद किया गया है।

एसपी अमित रेणू ने बताया कि एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह के साथ-साथ पुलिस इंस्पेक्टर रत्नेश मोहन ठाकुर को विशेष टास्क दिया था। क्योंकि पुलिस हर हाल में चिट्ठी भेजने वाले कथित नक्सली को रंगेहाथ पकड़ना था।

इसको लेकर पुलिस ने अपनी जाल बिछाई, जिसमें आरोपी  फंस गया।

दरअसल सरकारीकर्मी अविनाश अल्फ्रेड मरांडी ने पुलिस से शिकायत की थी कि पीएलएफआई के नाम पर रंगदारी मांगी जा रही है।

9-10 मार्च को भी धमकी भरा पत्र मिला है, जिसमें एक लाख की रंगदारी की मांग की गई थी इसको लेकर गांडेय थाने में कांड संख्या 15/21 दर्ज की गई थी।

लेकिन किसी को इसकी जानकारी नहीं दी गयी। इस बीच अविनाश से फिर से सम्पर्क 30 मार्च की रात को 2 लाख रुपए आदिम जनजाति स्कूल के पास रखने को कहा गया।

यह जानकारी अविनाश ने पुलिस को दी। फिर रात में तय समय पर बरनार्ड जैसे ही रुपए लेने पहुंचा, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि नक्सली के नाम पर लेवी और रंगदारी वसूलने वाला बरनार्ड पेशे से शिक्षक है।आदिम जनजाति स्कूल में बरनार्ड पढ़ाता है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...