गिरिडीह SP का नशे के खिलाफ अभियान, नशीली दवाइयां बरामद

SP ने कहा कि नियम तोड़ने वाला वाहन किसी का भी हो कुछ फर्क नहीं पड़ता है। नियम टूटा है तो चालान काटिये। इसके बाद उक्त वाहन समेत शहर के अंदर दाखिल हुए चार वाहनों का चालान काटा गया।

Digital News
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: रेलवे के मैदान (अंटा बंगला) में नशेड़ियों का अड्डा लगा था। यहां कई युवा बैठकर नशीले पदार्थ का सेवन कर रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही SP दीपक कुमार शर्मा दलबल के साथ अंटा बंगला (anta bungalow) आ धमके। शनिवार की रात को हुई इस छापेमारी से यहां भगदड़ मच गई।

चार युवकों को पकड़ा गया

नशे का सेवन कर रहे लोग जैसे तैसे भागने लगे। इस दौरान चार युवकों को पकड़ा गया। वहीं मौके से एक स्कार्पियो (Scorpio) और दो बाइक को भी जब्त किया गया। जबकि इसी स्थान पर जहां – तहां बियर, शराब की बोतल मिली। यहीं पर एक गड्ढे से भारी मात्रा में शिरप की बोतलों को बरामद किया गया। कई स्थान पर इस शिरप की बोतल खुली मिली। पता चला कि युवक इस स्थान पर बैठकर शराब, गांजा, बियर, नशा करनेवाली शिरप का सेवन करते हैं।

इस दौरान SP ने पकड़ में आए चारों युवकों से पूछताछ की। SP ने DSPऔर थानेदार को निर्देश दिया कि शहर के गली मोहल्लों से लेकर हर उस जगह पर निगाह रखनी है, जहां पर लोगों का जमावड़ा होता है। खासकर जहां युवक नशा करते हैं उस इलाके में गश्त निरंतर होनी चाहिए और खुलेआम नशा करनेवालों पर कार्रवाई भी होनी चाहिए।

चार वाहनों का कटा चालान

दूसरी तरफ रात में नियम तोड़कर शहर के अंदर दाखिल हुए चार वाहनों का चालान भी ट्रैफिक पुलिस (traffic police) के द्वारा काटा गया, जिन वाहनों का चालान काटा गया उसमें से एक वाहन जिले के नामी छड़ ( TMT ) कंपनी से जुड़ा हुआ था। बताया जाता है कि रात 10 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश शहर के अंदर नहीं होना है। इस नियम को तोड़कर पहले एक भारी वाहन (नामी छड़ कंपनी से जुड़ा) शहर में दाखिल हो गया। इस वाहन को जब ट्रैफिक पुलिस ने रोका तो चालक ने छड़ कंपनी के मालिक के रुतबे का हवाला दिया। ट्रैफिक प्रभारी ने इसकी सूचना SP  को दी। SP ने कहा कि नियम तोड़ने वाला वाहन किसी का भी हो कुछ फर्क नहीं पड़ता है। नियम टूटा है तो चालान काटिये। इसके बाद उक्त वाहन समेत शहर के अंदर दाखिल हुए चार वाहनों का चालान काटा गया।

Share This Article