Latest Newsझारखंडगोड्डा में यहां घंटों कड़ी मशक्कत करने के बाद भी नहीं मिला...

गोड्डा में यहां घंटों कड़ी मशक्कत करने के बाद भी नहीं मिला युवक

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

गोड्डा: जिले के चिहारो पहाड़ के पास स्थित बाबाजी पोखरे में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना शुक्रवार को हुई।

शनिवार को शव की तलाश के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल ने अपना ऑपरेशन शुरू किया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बावजूद युवक का शव नहीं मिल सका।

बताया जाता है कि पथरगामा प्रखंड के घाट पथरगामा ग्राम निवासी यशोदधर शाह के पुत्र राजेश शाह (35) श्मशान घाट में शव जलाने के लिए गए थे।

शव जलाने के बाद गांव के लोगों के साथ स्नान करने के लिए पास के पोखरे में आए। स्नान करने के दौरान राजेश पोखरे के कुंड में फंस गया।

वह गहरे पानी में डूबने लगा। साथ स्नान कर रहे लोगों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन तब तक वह पानी में समा गया।

जानकारी के अनुसार घटना के बाद गांव के लोगों ने शुक्रवार की पूरी रात तालाब से राजेश के शव को खोजने का प्रयास किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

स्थानीय प्रशासन की पहल पर शनिवार की दोपहर एनडीआरएफ की टीम देवघर से आई। दोपहर दो बजे से गोताखोरों की टीम वाटर बोट के साथ तालाब में उतरी।

करीब चार घंटे तक चले ऑपरेशन के बावजूद शव नहीं मिल सका। टीम ने अपना ऑपरेशन जारी रखा था।

इस दौरान पोखरे के आसपास लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई थी। थाना प्रभारी बलिराम रावत, अवर निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह आदि दल बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...