Latest Newsझारखंडशिक्षा के साथ बच्चों को हुनरमंद बनाने पर सरकार कर रही काम:...

शिक्षा के साथ बच्चों को हुनरमंद बनाने पर सरकार कर रही काम: मुख्यमंत्री

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

न्यूज़ अरोमा रांची: बाल पत्रकार की परिकल्पना अच्छी है। बाल पत्रकारों के समक्ष चुनौती आसान नहीं। इसे आसान बनाने के लिए हमें मिलकर प्रयास करना होगा।

लॉकडाउन में लोगों के साथ-साथ बच्चों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं के समाधान के लिए लगातार चिंतन मंथन हो रहा है। बच्चों के पाठ्यक्रम में कटौती की गई है।

समय बदल रहा है। अब शिक्षा का महत्व है। इसलिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से बच्चे आच्छादित हों। इस दिशा में सरकार कार्य कर रही है। यह बातें शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बाल पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की बेटियों की शिक्षा को लेकर सरकार संवेदनशील है। अगर एक बेटी शिक्षित होती है तो आने वाली पीढ़ी भी स्वाभाविक रूप से सशक्त होगी। बाल पत्रकारों का प्रयास सराहनीय है।

बच्चों के पाठ्यक्रम में बाल विवाह, बाल श्रम कानून से संबंधित जानकारी भी होनी चाहिए।

ताकि बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावक भी कानूनों के संबंध में जान सकें। कई अभिभावक गरीबी की वजह से बच्चों को बेच देते हैं। यह दुःखद है। सरकार ने कानून बनाया है। बाल विवाह, बाल मजदूरी गुनाह है।

यह गुनाह तब तक यदा-कदा होता रहेगा। जब तक गरीब गरीबी से बाहर नहीं निकल जाता। वर्तमान सरकार ऐसे परिवारों को गरीबी से बाहर लाने के लिए प्रयासरत है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ हुनरमंद बनाने की कार्य योजना पर भी कार्य हो रहा है, ताकि उन्हें रोजगार तलाशने में सहूलियत हो। शिक्षा प्राप्त करने के साथ-साथ रोजगार प्राप्त करना भी एक चुनौती होती है।

शिक्षा के बाद अगर रोजगार नहीं मिलता है, तो युवा अवसाद से ग्रसित हो जाते हैं। वहीं अगर हाथों में हुनर होगा तो वे अपने रोजगार का मार्ग प्रशस्त कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यूनिसेफ बाल पत्रकारों के सहयोग से मैगज़ीन तैयार करे। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग बाल पत्रकारों की सोच अन्य बच्चों तक संप्रेषित करने में सहयोग करेगा।

क्या है बाल पत्रकार कार्यक्रम

यूनिसेफ झारखंड में 2009 से बाल पत्रकार कार्यक्रम संचालित कर रहा है। इस वर्ष रांची के पांच प्रखंडों के 550 से अधिक बाल पत्रकारों को बाल अधिकारों के बारे में जानकारी के साथ प्रशिक्षण दिया गया है।

ये बच्चे पोषण, स्वास्थ्य, बाल विवाह, बाल श्रम, शिक्षा आदि को लेकर समाज में जागरुकता फैला रहे हैं।

कोरोना संक्रमण के दौरान भी कई बच्चों ने आगे बढ़कर लोगों की मदद की और महामारी के बारे में लोगों को जागरूक किया। अब तक 20 हजार से अधिक बच्चे बाल पत्रकार कार्यक्रम से जुड़ चुके हैं।

मुख्यमंत्री को बाल पत्रकारों ने दी यह जानकारी

बाल पत्रकार वंशिका कुमारी ने बच्चों के द्वारा कोरोना संक्रमण के दौरान किये गए कार्यों, फरहीन परवीन ने बाल विवाह रोकने, रुकसार परवीन ने बाल श्रम से मुक्त कराए गए बच्चों व उन्हें पढ़ाई से जोड़ने की जानकारी मुख्यमंत्री सोरेन को दी।

इसके अलावा दीपा कुमारी व मोहम्मद कैफ ने कोविड 19 के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के संदर्भ में भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

spot_img

Latest articles

बिहार कांग्रेस को लेकर बड़ी हलचल, सभी विधायक और MLC दिल्ली तलब

Big stir in Bihar Congress : बिहार कांग्रेस की राजनीति में एक बार फिर...

तमिलनाडु विधानसभा में टकराव, राज्यपाल आर.एन. रवि ने सदन से किया वॉकआउट

Clashes erupt in Tamil Nadu Assembly : मंगलवार को तमिलनाडु विधानसभा में उस समय...

अर्बन नक्सलवाद देश के लिए बड़ी चुनौती, PM मोदी

Urban Naxalism is a Big Challenge : नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में...

खबरें और भी हैं...

बिहार कांग्रेस को लेकर बड़ी हलचल, सभी विधायक और MLC दिल्ली तलब

Big stir in Bihar Congress : बिहार कांग्रेस की राजनीति में एक बार फिर...

तमिलनाडु विधानसभा में टकराव, राज्यपाल आर.एन. रवि ने सदन से किया वॉकआउट

Clashes erupt in Tamil Nadu Assembly : मंगलवार को तमिलनाडु विधानसभा में उस समय...

अर्बन नक्सलवाद देश के लिए बड़ी चुनौती, PM मोदी

Urban Naxalism is a Big Challenge : नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में...