
डेस्क : सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होते रहते है। ऐसे में ही एक 90 साल की दादी को वीडियो वायरल हो रहा है। जिसको देखकर लोग कह रहें हैं कि उम्र महज एक नंबर है। वीडियो में दादी कार की स्टीयरिंग थामे सड़क पर फर्राटे भरती नजर आ रही हैं। यह नजारा देख सब कोई हैरान है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो जम्मू-कश्मीर का है। वीडियो में साफ दिखता है कि दादी कार की ड्राइविंग सीट पर बैठी हैं और पूरे आत्मविश्वास के साथ गाड़ी चला रही हैं। तभी सड़क पर चल रहे एक बाइकर की नजर उन पर पड़ती है। दादी को इस अंदाज में ड्राइविंग करते देख बाइकर भी चौंक जाता है और तुरंत अपने कैमरे में उनका वीडियो रिकॉर्ड कर लेता है। बाद में उसने इस वीडियो को अपने यूट्यूब और इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर दिया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में दादी जिस रफ्तार से कार चला रही हैं, उसे देखकर कोई भी हैरान रह जाए। उनका अंदाज किसी नौजवान ड्राइवर से कम नहीं लग रहा।
दादी की स्पीड देख फटी रह गई लोगों की आंखें
वीडियो शेयर करने वाले बाइकर का दावा है कि दादी की उम्र करीब 90 साल है। लेकिन सड़क पर उनकी ड्राइविंग और स्पीड देखकर अच्छे-अच्छे लोगों की हवा निकल जाए। क्लिप में देखा जा सकता है कि दादी काफी तेज रफ्तार में कार दौड़ा रही हैं। उनकी स्पीड इतनी ज्यादा है कि वीडियो रिकॉर्ड कर रहा बाइकर भी उनसे पीछे छूट जाता है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और दादी के जज्बे को सलाम कर रहे हैं। सच में, अगर हौसला और आत्मविश्वास हो तो उम्र मायने नहीं रखती!
https://www.instagram.com/reel/DVFOWyyE9um/?igsh=cjBiYWZxZXBwYnlz
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @vishal__riderz_jk14 अकाउंट से शेयर किया गया है. जिसको अबतक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। बड़ी संख्या में लोगों ने वीडियो पर कमेंट भी किए हैं। कुछ यूज़र्स ने दादी को “अमेज़िंग” कहा, तो कुछ ने उनकी फुर्ती और फिटनेस की तारीफ़ की। दूसरों ने “ग्रैंडमा रॉक्स” और “ग्रैंडमा ऑन टॉप” जैसे कमेंट्स के साथ उनकी तारीफ़ की।
