गिनीज रिकॉर्ड धारक डॉ. संतोष कुमार ने राज्यपाल को भेंट की अपनी नई किताब AI UNLOCKED, Work Smarter Not Harder

Vinita Choubey
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : सेंट जेवियर्स स्कूल के कंप्यूटर साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विभाग के प्रमुख, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक डॉ. संतोष कुमार ने राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर उन्होंने राज्यपाल को अपनी नई किताब “AI UNLOCKED: Work Smarter, Not Harder” की एक प्रति भेंट की। भेंट के दौरान डॉ. कुमार और राज्यपाल के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, तकनीक आधारित शिक्षा और समाज पर इसके असर को लेकर गहरी चर्चा हुई। राज्यपाल ने किताब की सराहना करते हुए इसके सरल, व्यावहारिक और छात्र-केन्द्रित अंदाज को विशेष रूप से पसंद किया।

राज्यपाल ने साइबर सुरक्षा और AI से जुड़े धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों पर भी चिंता जताई। उन्होंने विद्यार्थियों और युवाओं में नैतिक तकनीकी उपयोग और डिजिटल सतर्कता को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। डॉ. संतोष कुमार ने राज्यपाल के मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया। कहा कि यह प्रेरक बातचीत उन्हें नैतिक AI शिक्षा, साइबर जागरूकता और जिम्मेदार तकनीकी सशक्तिकरण की दिशा में और काम करने के लिए प्रेरित करेगी। यह भेंट झारखंड में तकनीक और AI के जरिए एक सुरक्षित, सशक्त और भविष्य-तैयार समाज बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

 

Share This Article