Homeक्राइमझारखंड : पिस्तौल की नोक पर नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन...

झारखंड : पिस्तौल की नोक पर नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

Published on

spot_img

गुमला: पुसो थाना क्षेत्र के कोटारी गांव में पिस्तौल की नोंक पर एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

इस संबंध में पुसो पुलिस ने घटना में लिप्त तीन आरोपितों धनेश्वर उरांव (18) ,प्रकाश उरांव (20) दोनो ग्राम कोटारी थाना पुसो निवासी और सुखदेव उरांव (23) ग्राम पबिया थाना भरनो निवासी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपित सुखदेव उरांव के पास से एक पिस्तौल भी बरामद किया है।

गुमला के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष चंद्र लाल ने शुक्रवार को एसपी कार्यालय परिसर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में तीनों आरोपितों को मीडिया के सामने प्रस्तुत करते हुए बताया कि 28 जुलाई की शाम पीड़िता अपनी सहेली के साथ शौच के बाद अपने घर लौट रही थी।

इसी क्रम में एक युवक ने पिस्तौल की नोंक पर पीड़िता को अगवा कर लिया। इसके बाद चार युव कों ने पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

1 अगस्त को पीड़िता के पिता ने पुसो थाना में इस घटना की जानकारी दी। इस संबं ध में पुसो थाना में आर्म्स एक्ट व पोक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत चार लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया।

इस दौरान पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराने के बाद अदालत में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया गया।

इसके बाद पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि चौथा नामजद आरोपित सुनील लोहरा फरार है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...