HomeUncategorized11 साल बाद बांग्लादेश ने टीम इंडिया को छह रन से हराया

11 साल बाद बांग्लादेश ने टीम इंडिया को छह रन से हराया

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

 India vs Bangladesh Asia Cup 2023 : बांग्लादेश ने टीम इंडिया को छह रन से हरा दिया है। इस एशिया कप में यह भारत की पहली हार है।

हालांकि, आपको बता दें कि टूर्नामेंट के लिहाज से इस मैच का कोई महत्व नहीं था और टीम इंडिया 17 सितंबर को श्रीलंका से फाइनल खेलेगी। वहीं, बांग्लादेश का सफर इस जीत के साथ ही खत्म हो गया।

टीम इंडिया का नौवां विकेट गिरा

254 रन के स्कोर पर भारत का नौवां विकेट गिरा है। अक्षर पटेल 34 गेंद में 42 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मुस्तफिजुर रहमान ने उन्हें तंजिद हसन के हाथों कैच कराया। अक्षर ने अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए।

अब मोहम्मद शमी और प्रसिद्ध कृष्णा क्रीज पर हैं। भारत को जीत के लिए आखिरी ओवर में 12 रन की जरूरत है।

टीम इंडिया का आठवां विकेट गिरा

249 रन के स्कोर पर भारत का आठवां विकेट गिरा है। शार्दुल ठाकुर 13 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मुस्तफिजुर रहमान ने उन्हें मेहदी हसन मिराज के हाथों कैच कराया।

अब भारतीय टीम को जीत दिलाने की जिम्मेदारी अक्षर पटेल पर है। भारत को जीत के लिए आखिरी 10 गेंद में 16 रन की जरूरत है।

टीम इंडिया का सातवां विकेट गिरा

209 रन के स्कोर पर भारत का सातवां विकेट गिरा है। शुभमन गिल 133 गेंद में 121 रन बनाकर आउट हो चुके हैं।

महेदी हसन ने उन्हें तौहित हृदॉय के हाथों कैच कराया। गिल ने अपनी पारी में आठ चौके और पांच छक्के लगाए। अब अक्षर पटेल के साथ शार्दुल ठाकुर क्रीज पर हैं।

टीम इंडिया  का स्कोर 200 रन के पार

छह विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 200 रन के पार जा चुका है। शुभमन गिल और अक्षर पटेल क्रीज पर हैं। अब इस जोड़ी पर ही मैच खत्म करने की जिम्मेदारी है। ये दोनों तेजी से रन बनाकर भारत को जीत दिलाना चाहेंगे। 43 ओवर के बाद भारत का स्कोर 202/6 है।

टीम इंडिया शुभमन गिल का शतक

शुभमन गिल ने 117 गेंद में अपना शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अपनी पारी में अब तक छह चौके और चार छक्के लगाए हैं।

यह उनके वनडे करियर का पांचवां शतक है। उनकी शानदार पारी के चलते टीम इंडिया मैच में बनी हुई है।

गिल के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया है। 26 रन बनाने वाले सूर्यकुमार इस पारी में दूसरे सर्वश्रेष्ठ स्कोरर हैं। 40 ओवर के बाद भारत का स्कोर 184/6 है।

170 रन पर टीम इंडिया का छठा विकेट गिरा

170 रन के स्कोर पर भारत का छठा विकेट गिरा है। रवींद्र जडेजा 12 गेंद में सात रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मुस्तफिजुर रहमान ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब शुभमन गिल के साथ अक्षर पटेल क्रीज पर हैं। 38 ओवर के बाद भारत का स्कोर 171/6 है।

भारत का स्कोर 150 रन के पार

पांच विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं। गिल अपने शतक के करीब पहुंच गए हैं।

भारतीय टीम को जीत दिलाने का दारोमदार गिल के कंधों पर ही है। उन्हें इस मैच में बड़ी पारी खेलनी होगी। 36 ओवर के बाद भारत का स्कोर 163/5 है।

139 रन के स्कोर पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। सूर्यकुमार यादव के रूप में भारत को पांचवां झटका लगा। उन्होंने 34 गेंद में तीन छक्कों की मदद से 26 रन बनाए।

शाकिब अल हसन ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब शुभमन गिल के साथ रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं। 33 ओवर के बाद भारत का स्कोर 141/5 है।

 

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...