चुनाव के लिए रायशुमारी कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, कहा…

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के रायशुमारी कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि मतदाता सूची के साथ छेड़छाड़ की गई है। इस तरह से उन्हें उनके अधिकारों से वंचित किया गया है।

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

BJP workers create ruckus: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के रायशुमारी कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि मतदाता सूची के साथ छेड़छाड़ की गई है। इस तरह से उन्हें उनके अधिकारों से वंचित किया गया है।

कार्यक्रम में BJP के 400 कार्यकर्ताओं को मतदाता बनाया गया था। पार्टी ने यह अधिकार संगठन में अपनी जिम्मेदारी निभाने वाले खास कार्यकर्ताओं को दिया है। इसमें कार्यकर्ता अपनी पसंद के हिसाब से तीन नाम देते हैं,ज्ञजो गोपनीय रहता है।

इन तीन नामों की जांच की जाती है। जिसे सबसे ज्यादा वोट मिलते हैं, उसे उम्मीदवार बनाया जाता है। मतदान प्रक्रिया दो वरिष्ठ प्रदेश स्तरीय नेताओं गीता कोड़ा और सुमित सिंह की मौजूदगी में हुई।

जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने कहा कि जिन लोगों का नाम सूची में नहीं था, उन्होंने विरोध जताया है। यह पार्टी का अंदरूनी मामला है।

Share This Article