Latest Newsक्राइमहजारीबाग के व्यवसायी की हरियाणा में हत्या, गांव पहुंचा शव

हजारीबाग के व्यवसायी की हरियाणा में हत्या, गांव पहुंचा शव

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

हजारीबाग: इचाक (Ichak) थाना क्षेत्र के कुरहा गांव निवासी दिलीप मेहता (Dilip Mehta) की हरियाणा के रेवाड़ी (Rewari, Hariyana) में हत्या (Murder) कर दी गई थी।

घटना 22 सितंबर की है। इनकी हत्या इतनी बेरहमी से की गई कि पहले चाकू घोंपा और फिर तेजाब (Acid) डाल दिया।

उनका शव रविवार देर शाम पैतृक गांव कुरहा लाया गया।

मृतक दिलीप मेहता की तीन पुत्रियां और एक पुत्र है। उनकी पत्नी सरिता देवी के बयान पर मामला दर्ज किया गया है।

शव का पोस्टमार्टम (Postmortem) कराने के बाद हरियाणा पुलिस (Hariyana Police) ने उनके परिजनों को शव सौंप दिया।

दिलीप मेहता का दिल्ली (Delhi) में निजी मकान है। वह पूरे परिवार के साथ वहीं रहते थे।

उनके परिजनों ने बताया कि हरियाणा के रेवाड़ी में व्यवसाय चलाने के लिए उन्होंने कार्यालय खोला था।

उनके पास तेल के चार टैंकर थे, जिसमें तीन टैंकर पार्टनरशिप में थे। उनकी सभी गाड़ियां हरियाणा में चलती थीं।

वे कार से हर सप्ताह शनिवार या रविवार को परिवार से मिलने दिल्ली आया करते थे।

दिलीप की ससुराल सदर प्रखंड के चुरचू गांव में है। हत्या का कारणों का पता नहीं चल सका है।

हत्या व्यवसाय से जुड़ी होने की आशंका जतायी जा रही है।

spot_img

Latest articles

गरीब बच्चों का जीवन संवारने में लगे हैं इंजीनियर सत्येंद्र सेठ

रांची : मन में समाज सेवा की भावना हो तो इसकी शुरुआत कभी भी...

झारखंड ही नहीं देश के बेहतरीन कार्डियोलॉजिस्ट में से एक हैं डॉ हेमंत नारायण राय

Dayanand Roy किसी शख्सियत का निरपेक्ष और वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन तब और कठिन हो जाता है...

अमेरिका ट्रेड डील पर कांग्रेस का बड़ा हमला-PM मोदी के ‘आत्मसमर्पण’ की कीमत चुका रहा देश

नई दिल्ली: कांग्रेस ने अमेरिका के साथ हुए अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर शनिवार...

गुवाहाटी में सीआरपीएफ की वार्षिक परेड में आज हिस्सा लेंगे गृह मंत्री अमित शाह

गुवाहाटी: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को गुवाहाटी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल...

खबरें और भी हैं...